पीएम मोदी के 75वें जन्मदिन पर गुजरात में उत्साह, पेंटिंग्स-कविताओं का 75 फुट का कैनवास तैयार
गांधीनगर, 16 सितंबर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिन के अवसर पर गुजरात में उत्साह चरम पर है। पीएम के जन्मदिन को यादगार बनाने के लिए राज्य भर में सेवा कार्य, सांस्कृतिक कार्यक्रम और अनोखे उपहारों की भरमार है। एक ओर जहां आणंद जिले में दो प्रतिभाशाली बहनों ने पीएम के लिए एक कलात्मक तोहफा तैयार किया है, तो दूसरी ओर सूरत में वरिष्ठ नागरिकों को शक्तिपीठ अम्बाजी और पीएम के गृहनगर वडनगर ले जाने का आयोजन हो रहा है।