पीएम मोदी का गुरुवार को लखनऊ दौरा, वाजपेयी को समर्पित 'राष्ट्र प्रेरणा स्थल' का करेंगे उद्घाटन
नई दिल्ली, 24 दिसंबर (आईएएनएस)। पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की 101वीं जयंती के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ का दौरा करेंगे। इस दौरान प्रधानमंत्री दोपहर करीब 2:30 बजे लखनऊ में बने भव्य 'राष्ट्र प्रेरणा स्थल' का उद्घाटन करेंगे और एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे।