राष्ट्रपति मुर्मू और पीएम मोदी ने सीपी राधाकृष्णन को उपराष्ट्रपति बनने पर दी बधाई
नई दिल्ली, 9 सितंबर (आईएएनएस)। देश के नए उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन होंगे। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) की ओर से उपराष्ट्रपति पद के लिए समर्थित उम्मीदवार के रूप में उन्होंने जीत दर्ज की। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें उपराष्ट्रपति बनने की बधाई दी।