दाऊद से जुड़ा ड्रग नेटवर्क : जांच में बॉलीवुड सेलेब्स और राजनेताओं के नाम आए सामने

IANS | November 13, 2025 10:34 PM

मुंबई, 13 नवंबर (आईएएनएस)। बॉलीवुड की चकाचौंध भरी दुनिया से जुड़े एक चौंकाने वाले घटनाक्रम में, श्रद्धा कपूर, उनके भाई सिद्धांत कपूर, डांसर-अभिनेत्री नोरा फतेही, वरिष्ठ कांग्रेस नेता बाबा सिद्दीकी के बेटे जीशान सिद्दीकी, दिवंगत हसीना पारकर के बेटे अलीशाह पारकर, निर्माता अब्बास मस्तान और रैपर लोका सहित कई प्रमुख अभिनेताओं और मशहूर हस्तियों का नाम 252 करोड़ रुपए के मेफेड्रोन तस्करी रैकेट के एक प्रमुख संदिग्ध द्वारा कथित तौर पर आयोजित की गई भव्य ड्रग पार्टियों के संबंध में लिया गया है। यह खुलासा पुलिस रिमांड कॉपी में दर्ज जानकारी से हुआ है।

पाकिस्तान: सुप्रीम कोर्ट के दो न्यायाधीशों ने दिया इस्तीफा, बोले- 27वां संशोधन हमारे संविधान पर बड़ा हमला

IANS | November 13, 2025 8:58 PM

इस्लामाबाद/नई दिल्ली, 13 नवंबर (आईएएनएस)। गुरुवार शाम को पाकिस्तान के सबसे विवादित संशोधन विधेयक के पारित होते ही सुप्रीम कोर्ट के दो न्यायाधीशों ने विरोध स्वरूप अपना इस्तीफा सौंप दिया।

सतपुड़ा पर्वतमाला में देवमोगरा धाम के दर्शन करेंगे पीएम मोदी, जानिए मंदिर का पौराणिक इतिहास

IANS | November 13, 2025 7:21 PM

गांधीनगर, 13 नवंबर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा से इस वर्ष गुजरात सहित देशभर में आदिजाति समाज के जननायक भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती भव्य रूप से मनाई जा रही है। आदिजाति समुदाय के पराक्रम, बलिदान एवं सांस्कृतिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने के लिए प्रधानमंत्री ने 15 नवंबर को ‘जनजातीय गौरव दिवस’ के रूप में मनाने का निर्णय किया था।

भारत-कनाडा के बीच द्विपक्षीय व्यापार को मजबूत करने और निवेश बढ़ाने पर हुई चर्चा : पीयूष गोयल

IANS | November 13, 2025 6:52 PM

नई दिल्ली, 13 नवंबर (आईएएनएस)। केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने गुरुवार को जानकारी देते हुए बताया कि उन्होंने कनाडा के अंतरराष्ट्रीय व्यापार मंत्री मनिंदर सिद्धू के साथ 7वें भारत-कनाडा मंत्रिस्तरीय संवाद की सह-अध्यक्षता की।

'नीतीश कुमार ही लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ', तेजस्वी के बयान पर शांभवी का पलटवार

IANS | November 13, 2025 4:59 PM

पटना, 13 नवंबर (आईएएनएस)। लोजपा (रामविलास) से सांसद शांभवी चौधरी ने महागठबंधन की ओर से सीएम पद के उम्मीदवार और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) नेता तेजस्वी यादव के उस बयान पर पलटवार किया है, जिसमें उन्होंने कहा कि 18 नवंबर को वह मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।

उत्तराखंड आयुर्वेद और योग की पवित्र भूमि : सीएम पुष्कर सिंह धामी

IANS | November 13, 2025 4:22 PM

नैनीताल, 13 नवंबर (आईएएनएस)। उत्तराखंड के मुख्‍यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नैनीताल के सूर्यजाला भुजियाघाट में गुरुवार को काया आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज का उद्घाटन किया। यहां सीएम धामी का भव्य स्वागत किया गया। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड आयुर्वेद और योग की पवित्र भूमि है। पूरे देश से लोग स्वास्थ्य, आयुर्वेद और वेलनेस के लिए उत्तराखंड आएं, इसके लिए सरकार निरंतर प्रयासरत है।

'हर कश्मीरी आतंकवादी नहीं है', दिल्ली विस्फोट पर बोले जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला

IANS | November 13, 2025 3:44 PM

जम्मू, 13 नवंबर (आईएएनएस)। जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कहा है कि हर कश्मीरी को आतंकवाद से जुड़ा बताना उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर का हर निवासी आतंकवादी नहीं है या आतंकवादियों से जुड़ा नहीं है।

एक्सिस माई इंडिया एग्जिट पोल : बिहार में एनडीए को 141 सीटों का अनुमान, महागठबंधन बहुमत से दूर

IANS | November 12, 2025 6:40 PM

नई दिल्ली, 12 नवंबर (आईएएनएस)। बिहार विधानसभा चुनाव के लिए सभी 243 सीटों पर मतदान खत्म होने के बाद विभिन्न एजेंसियों के एग्जिट पोल सामने आ रहे हैं। ज्यादातर एग्जिट पोल में बिहार में एक बार फिर एनडीए की सरकार बनती हुई दिखाई दे रही है। साथ ही, महागठबंधन भी बेहतर स्थिति में नजर आ रही है।

पीएम मोदी ने इमकोंग एल. इमचेन के निधन पर जताया दुख, कहा- नागालैंड में भाजपा को मजबूत करने में दिया योगदान

IANS | November 12, 2025 6:35 PM

नई दिल्ली, 12 नवंबर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नागालैंड के वरिष्ठ भाजपा नेता और विधायक इमकोंग एल. इमचेन के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया और साथ ही उनके परिवारवालों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त की। पीएम मोदी ने कहा कि नागालैंड के विकास में इमकोंग एल. इमचेन को उत्कृष्ट योगदान के लिए याद किया जाएगा।

वैश्विक मंच पर भारतीय मुसलमान और देश की छवि खराब करने की कोशिश : प्रियंक कानूनगो

IANS | November 12, 2025 5:08 PM

नई दिल्ली, 12 नवंबर (आईएएनएस)। अखिल भारतीय पसमांदा मुस्लिम मंच के प्रमुख जावेद मलिक ने राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग (एनसीपीसीआर) के अध्यक्ष प्रियंक कानूनगो से एक शिकायत दर्ज कराई है।