आईएएनएस-मैटराइज एग्जिट पोल : बिहार में एनडीए को स्पष्ट बहुमत, इंडी गठबंधन को करारा झटका
नई दिल्ली, 11 नवंबर (आईएएनएस)। बिहार विधानसभा चुनाव का मतदान मंगलवार को दूसरे चरण के साथ संपन्न हो गया। अब, इंतजार 14 नवंबर का है, जब बिहार चुनाव के नतीजे सामने आएंगे। उसी दिन साफ हो जाएगा कि बिहार में किसकी सरकार बनने जा रही है। इसी बीच नतीजों से पहले आईएएनएस-मैटराइज का एग्जिट पोल सामने आया है।