अमेरिकी निवेशक जिम रोजर्स ने दिल्ली कार ब्लास्ट घटना की निंदा की, कहा- अपने इरादों में सफल नहीं होंगे आतंकी
नई दिल्ली, 12 नवंबर (आईएएनएस)। अमेरिकी निवेशक जिम रोजर्स ने बुधवार को दिल्ली कार ब्लास्ट को लेकर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास हुए ब्लास्ट को अंजाम देने वाले अपने मकसद में कामयाब नहीं हो पाएंगे क्योंकि भारत तेजी से विकास करते हुए भविष्य में एक बेहतरीन अर्थव्यवस्था बनने जा रहा है।