उत्तराखंड : आंदोलनकारी और उनके आश्रितों की बढ़ेगी पेंशन, सीएम धामी ने की 7 बड़ी घोषणाएं
देहरादून, 8 नवंबर (आईएएनएस)। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को देहरादून स्थित शहीद स्मारक कचहरी परिसर में राज्य निर्माण में अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले आंदोलनकारियों को श्रद्धांजलि दी। इसके साथ ही उन्होंने आंदोलनकारी और उनके आश्रितों की पेंशन बढ़ाने की घोषणा की।