जैसलमेर बस हादसा: राष्ट्रपति मुर्मू और प्रधानमंत्री मोदी ने जताया दुख, राहत राशि की घोषणा
नई दिल्ली, 14 अक्टूबर (आईएएनएस)। राजस्थान के जैसलमेर में मंगलवार को एक निजी बस में आग लगने की दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। आर्मी स्टेशन के पास चलती बस में अचानक आग भड़क उठी, जिससे बस आग का गोला बन गई। इस दुखद हादसे में तीन बच्चों समेत 15 यात्री गंभीर रूप से झुलस गए। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हादसे पर दुख जताया।