मुगलों से नहीं, छत्रपति शिवाजी महाराज से आगरा की पहचान : सीएम योगी

IANS | March 26, 2025 7:43 PM

आगरा, 26 मार्च (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में योगी सरकार के 8 वर्ष पूरे होने के अवसर पर आगरा में आयोजित जनपदीय विकास उत्सव में बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हिस्सा लिया। सीएम योगी ने प्रदेश सरकार की सेवा, सुरक्षा और सुशासन की नीति के तहत राज्य में हुए विकास कार्यों को जनता के सामने रखा।

'वन नेशन-वन इलेक्शन' की मांग के लिए जंतर-मंतर पर कार्यक्रम, बॉक्सर विजेंदर सिंह ने किया समर्थन

IANS | March 26, 2025 7:42 PM

नई दिल्ली, 26 मार्च (आईएएनएस)। 'वन नेशन-वन इलेक्शन' की मांग को लेकर देश भर से सैकड़ों युवा आज दिल्ली के जंतर-मंतर पर एकत्र हुए। 'संविधान समर्थन टीम' द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में छात्रों और युवाओं ने देश भर में एक साथ सभी चुनाव कराए जाने के समर्थन में अपने विचार व्यक्त किए।

राणा सांगा विवाद पर अखिलेश की सफाई, 'हमारा उद्देश्य किसी इतिहास पुरुष का अपमान करना नहीं'

IANS | March 26, 2025 5:31 PM

लखनऊ, 26 मार्च (आईएएनएस)। मेवाड़ के शासक राणा सांगा को लेकर समाजवादी पार्टी (सपा) के सांसद रामजी लाल सुमन के विवादित बयान पर अब पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने सफाई दी है। उन्होंने कहा कि हमारा उद्देश्य किसी इतिहास पुरुष का अपमान करना नहीं है।

'सौगात-ए-मोदी' अभियान ऐतिहासिक : मुस्लिम राष्ट्रीय मंच

IANS | March 26, 2025 5:26 PM

नई दिल्ली, 26 मार्च (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने मुस्लिम, सिख और ईसाई समुदायों के बीच अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए एक बड़े जनसंपर्क अभियान की शुरुआत की है। इस पहल के तहत, गरीब और जरूरतमंद लोगों को ईद, बैसाखी और ईस्टर के अवसर पर एक विशेष त्योहार किट प्रदान की जाएगी, जिसे 'सौगात-ए-मोदी' नाम दिया गया है।

स्वास्थ्य के साथ समझौता नहीं, रिफाइंड तेलों और अल्ट्रा प्रोसेस्ड फूड पर सख्त कानून जरूरी : नवीन जिंदल

IANS | March 26, 2025 5:10 PM

नई दिल्ली, 26 मार्च (आईएएनएस)। हरियाणा के कुरुक्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद नवीन जिंदल ने बुधवार को संसद में रिफाइंड तेलों और अल्ट्रा प्रोसेस्ड फूड से जुड़े गंभीर स्वास्थ्य खतरों का मुद्दा उठाया। उन्होंने सख्त नियमन, पारदर्शिता और उपभोक्ता जागरूकता की आवश्यकता पर जोर दिया, ताकि जनता को स्वस्थ जीवन जीने का अधिकार मिले।

भारत के पास ऊर्जा की जरूरतों को पूरा करने के लिए पर्याप्त कोयला भंडार मौजूद : केंद्रीय मंत्री

IANS | March 26, 2025 3:40 PM

नई दिल्ली, 26 मार्च (आईएएनएस)। भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण के ताजा अनुमानों के अनुसार, इस वर्ष 1 मार्च तक भारत के पास कोयला और लिग्नाइट के क्रमशः 389.42 अरब टन और 47.29 अरब टन भंडार मौजूद हैं, जो देश की ऊर्जा की जरूरतों को पूरा करने के लिए पर्याप्त हैं। यह जानकारी बुधवार को सरकार द्वारा दी गई।

योगी सरकार के 8 साल बेमिसाल : मेरठ ने गढ़े विकास के नए आयाम, पहली बार 'किसान ऋण मोचन योजना' का लाभ

IANS | March 26, 2025 3:11 PM

मेरठ, 26 मार्च (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने बीते आठ वर्षों के कार्यकाल में मेरठ में विकास के नए आयाम गढ़े हैं। किसानों, गरीबों और महिलाओं के उत्थान के लिए विभिन्न योजनाओं के तहत अभूतपूर्व कार्य किए गए हैं। पहली बार लाखों किसानों को 'पीएम किसान सम्मान निधि योजना' का लाभ मिला। वहीं, गन्ना किसानों को रिकॉर्ड भुगतान किया गया है।

मैं जब भी सदन में खड़ा होता हूं, मुझे बोलने नहीं दिया जाता : राहुल गांधी

IANS | March 26, 2025 2:27 PM

नई दिल्ली, 26 मार्च (आईएएनएस)। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने बुधवार को स्पीकर पर बड़ा आरोप लगाया। उन्होंने संसद के बाहर मीडिया से बात करते हुए कहा कि मैं जब भी लोकसभा में अपनी बात रखने के लिए खड़ा होता हूं, तो मुझे बोलने नहीं दिया जाता। मैं नहीं जानता कि सदन किस प्रकार चल रहा है।

योगी सरकार के 8 साल बेमिसाल : यूपी सरकार की छात्रवृत्ति योजना ने बदली लाखों छात्रों की तकदीर

IANS | March 26, 2025 1:29 PM

लखनऊ, 26 मार्च (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने बीते आठ वर्षों में शिक्षा के क्षेत्र में क्रांतिकारी बदलाव लाते हुए लाखों छात्रों को वित्तीय संबल प्रदान किया है। समाज के प्रत्येक वर्ग को शिक्षा का समान अवसर मिले, इसके लिए सरकार पारदर्शी और डिजिटल तरीके से छात्रवृत्ति योजनाओं का संचालन कर रही है।

राजस्थान : रमजान में 'सौगात-ए-मोदी' पाकर मुसलमान खुश, अजमेर शरीफ के गद्दीनशीन ने की तारीफ

IANS | March 25, 2025 9:37 PM

अजमेर, 25 मार्च (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी ईद के मौके पर 32 लाख मुसलमानों को 'सौगात-ए-मोदी' किट देने वाली है। देश भर के मुसलमान इसकी तारीफ कर रहे हैं। राजस्थान के अजमेर स्थित ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती की दरगाह के खादिमों ने भी इसकी प्रशंसा की है।