बिहार चुनाव : बुर्का पहनने वाली महिलाओं पर टीएन शेषन के 1994 के दिशानिर्देश लागू होंगे
नई दिल्ली, 16 अक्टूबर (आईएएनएस)। भारतीय निर्वाचन आयोग (ईसीआई) ने 'पर्दानशीं' (बुर्का पहनने वाली) महिलाओं के संबंध में पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त टीएन शेषन के 1994 के फैसले को बिहार विधानसभा चुनाव में लागू करने का निर्णय लिया है।