बिहार विधानसभा चुनाव: संदेश सीट पर राजद लगाएगी हैट्रिक या जदयू का चलेगा तीर, जानें समीकरण
पटना, 22 अक्टूबर (आईएएनएस)। बिहार विधानसभा चुनाव के लिए दो चरणों में होने वाले मतदान की तारीखें जैसे-जैसे नजदीक आ रही हैं, वैसे-वैसे कई सीटों पर मतदाताओं की उत्सुकता बढ़ती जा रही है कि क्या इस बार बदलाव होगा या कोई नई पार्टी का विधायक उनका प्रतिनिधित्व करेगा। भोजपुर जिले की संदेश विधानसभा सीट पर भी मतदाता इसी सवाल से जूझ रहे हैं।