गुजरात : 'स्वस्थ नारी सशक्त परिवार' अभियान के अंतर्गत अमरेली में 1,000 छात्राओं की स्वास्थ्य जांच
अमरेली, 19 सितंबर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिन के अवसर पर गुजरात सहित पूरे देश में सेवा पखवाड़ा (17 सितंबर से 2 अक्टूबर) मनाया जा रहा है। इस अभियान के तहत शुक्रवार को अमरेली जिले के विभिन्न सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों और शैक्षणिक संस्थानों में स्वास्थ्य जांच शिविर लगाए जा रहे हैं।