गृह मंत्री से मिले सीएम साय, छत्तीसगढ़ में नक्सल उन्मूलन अभियानों और उपलब्धियों की दी जानकारी
नई दिल्ली, 1 अगस्त (आईएएनएस)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शुक्रवार को संसद भवन में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ के समग्र विकास, माओवादी चुनौती से निपटने की रणनीति सहित विभिन्न विषयों पर गृह मंत्री से चर्चा।