राहुल कांग्रेस और तेजस्वी जंगलराज के युवराज, दोनों दल एक-दूसरे के बाल नोच रहे : पीएम मोदी

IANS | November 2, 2025 4:41 PM

नवादा, 2 नवंबर (आईएएनएस)। बिहार चुनाव को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई शीर्ष नेता एनडीए के पक्ष में रैली कर रहे हैं। इसी क्रम में पीएम मोदी ने रविवार को नवादा जिले में एक विशाल जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने विपक्षी महागठबंधन पर निशाना साधते हुए राहुल गांधी को कांग्रेस और तेजस्वी यादव को जंगलराज का युवराज बताया।

बिहार चुनाव : पीएम मोदी के नवादा आगमन से लोग उत्साहित, बोले- फिर एक बार, तय है एनडीए सरकार

IANS | November 2, 2025 4:32 PM

नवादा, 2 नवंबर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रविवार को बिहार के नवादा आगमन पर लोगों में जबरदस्त उत्साह रहा। उनके कार्यक्रम को लेकर पूरे शहर में उत्सव जैसा माहौल दिखा। लोग दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता प्रधानमंत्री मोदी को सुनने को लेकर उत्साहित दिखे।

निर्यात को बढ़ाने के लिए सरकार ई-कॉमर्स में एफडीआई नियमों को आसान बनाने पर कर रही विचार

IANS | November 2, 2025 3:53 PM

नई दिल्ली, 2 नवंबर (आईएएनएस)। वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय निर्यात को बढ़ावा देने की सरकार की रणनीति के तहत ई-कॉमर्स के इन्वेंट्री-आधारित मॉडल में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) की अनुमति देने के प्रस्ताव पर विचार कर रहा है।

'जंगलराज ने बदले नए कपड़े और नया वेश', महुआ में बोले अमित शाह- जनता रोकने का काम करे

IANS | November 2, 2025 2:30 PM

वैशाली, 2 नवंबर (आईएएनएस)। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को वैशाली के महुआ में रैली को संबोधित करते हुए लालू प्रसाद यादव पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि लालू यादव ने अगर कुछ बिहार में किया है तो वे चारा घोटाला, लैंड फॉर जॉब घोटाला, अलकतरा घोटाला और बाढ़ राहत घोटाला हैं।

राजद ने कांग्रेस की कनपटी पर कट्टा रखकर मुख्यमंत्री पद चोरी किया: प्रधानमंत्री मोदी

IANS | November 2, 2025 2:09 PM

आरा, 2 नवंबर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने निशाना साधते हुए कहा कि राजद और कांग्रेस में घमासान मचा हुआ है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कभी नहीं चाहती थी कि मुख्यमंत्री उम्मीदवार के लिए राजद के नेता का नाम तय हो, लेकिन राजद ने कांग्रेस की कनपटी पर कट्टा रखकर मुख्यमंत्री पद चोरी किया है।

'जंगलराज' वालों का घोषणा पत्र झूठ, छल और गुमराह करने की कोशिशों से भरा है: प्रधानमंत्री मोदी

IANS | November 2, 2025 1:50 PM

आरा, 2 नवंबर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को बिहार के आरा में जनसभा के दौरान महागठबंधन पर बड़ा हमला बोला। उन्होंने कहा कि 'जंगलराज' वालों का घोषणा पत्र झूठ, छल और जनता को गुमराह करने की कोशिशों से भरा है।

'एसआईआर की घोषणा के बाद बांग्लादेशी छोड़ रहे बंगाल', अमित मालवीय बोले- भाग रहा है ममता बनर्जी का 'वोटबैंक'

IANS | November 2, 2025 12:19 PM

नई दिल्ली/कोलकाता, 2 नवंबर (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने दावा किया है कि पश्चिम बंगाल में एसआईआर की घोषणा के बाद घरों में काम करने वाली महिलाएं बांग्लादेश चली गई हैं। उन्होंने कहा कि यह ममता बनर्जी का 'वोटबैंक' है, जो एसआईआर की घोषणा के बाद भाग रहा है।

नवादा में पीएम मोदी की जनसभा को महिलाओं में भारी उत्साह, कहा- ये हमारे लिए गर्व का पल

IANS | November 2, 2025 12:02 PM

नवादा, 2 नवंबर (आईएएनएस)। बिहार विधानसभा चुनाव को देखते हुए रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिहार दौरे पर रहेंगे। पीएम मोदी नवादा में एक चुनावी सभा को संबोधित करेंगे।

'भाजपा को जानो' कार्यक्रम के तहत सात देशों के राजनयिकों का प्रतिनिधिमंडल करेगा बिहार का दौरा

IANS | November 2, 2025 11:16 AM

नई दिल्ली, 2 नवंबर (आईएएनएस)। बिहार विधानसभा चुनाव के बीच सात देशों के राजनयिकों का एक प्रतिनिधिमंडल राज्य का दो दिवसीय दौरा करेगा। यह प्रतिनिधिमंडल भारत की लोकतांत्रिक और चुनावी प्रक्रिया को जमीनी स्तर पर समझने की कोशिश करेगा। इसके साथ ही, ये राजनयिक बिहार में भाजपा के चुनाव अभियान का अवलोकन करेंगे।

प्रधानमंत्री मोदी सोमवार को 1 लाख करोड़ के 'रिसर्च डेवलपमेंट एंड इनोवेशन स्कीम' फंड की शुरुआत करेंगे

IANS | November 2, 2025 10:16 AM

नई दिल्ली, 2 नवंबर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को सुबह लगभग 9:30 बजे नई दिल्ली स्थित 'भारत मंडपम' में साइंस एंड टेक्नोलॉजी इनोवेशन कॉन्क्लेव (ईएसटीआईसी) का उद्घाटन करेंगे। इस अवसर पर प्रधानमंत्री उपस्थित जनसमूह को संबोधित भी करेंगे।