कांग्रेस ने मालेगांव विस्फोट मामले में आतंकवादियों को बचाने का काम किया : सीएम योगी
मेरठ, 4 अगस्त (आईएएनएस)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कांग्रेस और समाजवादी पार्टी जैसी पार्टियां राष्ट्रवादियों को फंसाने की साजिश करती हैं। मालेगांव विस्फोट मामले में निर्दोष हिंदुओं को फंसाकर, आतंकवादियों को बचाने का काम किया गया। आज वही लोग देश की संवैधानिक संस्थाओं पर सवाल उठा रहे हैं। उन्होंने पूछा कि क्या कांग्रेस अपने पापों के लिए देश से माफी मांगेगी?