बिहार: पहले चरण का मतदान गुरुवार को, सम्राट, तेजस्वी, विजय सहित कई नेताओं के भविष्य का होगा फैसला

IANS | November 5, 2025 1:23 PM

पटना, 5 नवंबर (आईएएनएस)। बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान गुरुवार को होगा। इस चरण में प्रदेश के 121 सीटों के 3.75 करोड़ से अधिक मतदाता 1314 उम्मीदवारों के राजनीतिक भविष्य को तय करेंगे। इस चरण में कई दिग्गजों की किस्मत का फैसला भी मतदाता तय करेंगे जो चुनावी समर में ताल ठोक रहे हैं। ‎

गुरु नानक जयंती और देव दीपावली पर पीएम मोदी ने देशवासियों को दी शुभकामनाएं

IANS | November 5, 2025 9:49 AM

नई दिल्ली, 5 नवंबर (आईएएनएस)। गुरु नानक देव के प्रकाश पर्व और कार्तिक पूर्णिमा-देव दीपावली पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को शुभकामनाएं दी और उनकी शिक्षाओं को मानवता के लिए प्रेरणास्रोत बताया।

मुख्यमंत्री योगी ने बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा के समर्थन में की रैली, कांग्रेस-राजद पर साधा निशाना

IANS | November 4, 2025 5:13 PM

लखीसराय, 4 नवंबर (आईएएनएस)। बिहार विधानसभा चुनाव के प्रचार अभियान के तहत लखीसराय में आयोजित विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि बिहार में जंगलराज और गुंडाराज की वापसी नहीं होने देंगे। एनडीए ही सुशासन और विकास की गारंटी है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार ने विकास और सुशासन की नई मिसाल कायम की है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सौंपेंगे माफिया मुख्तार से खाली कराई गई जमीन पर बने फ्लैट की चाबी

IANS | November 4, 2025 4:55 PM

लखनऊ, 4 नवंबर (आईएएनएस)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को हजरतगंज के पॉश इलाके डालीबाग में माफिया मुख्तार अंसारी से खाली कराई गई जमीन पर बने ईडब्ल्यूएस फ्लैट की चाबी आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लाभार्थियों को सौंपेंगे। सीएम योगी डीजीपी आवास के सामने एकता वन में आयोजित कार्यक्रम में लाभार्थियों को चाबी सौंपेंगे।

सरकार ने कचरे के निपटान से चार साल में 4,085 करोड़ रुपए की कमाई की

IANS | November 4, 2025 4:05 PM

नई दिल्ली, 4 नवंबर (आईएएनएस)। 'विशेष अभियान 5.0' ने नए मानक स्थापित किए हैं। इस कार्यक्रम के तहत भारत सरकार ने पिछले 4 साल में चार हजार करोड़ रुपए से अधिक का राजस्व प्राप्त किया है। केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

बिहार चुनाव : 'पोलस्ट्रैट' ने भी माना एनडीए को मिलेगा बहुमत, 143 सीटें तक मिलने का अनुमान

IANS | November 4, 2025 3:59 PM

नई दिल्ली, 4 नवंबर (आईएएनएस)। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में भाजपा नीत एनडीए को जबरदस्त बहुमत मिल सकता है। पहले चरण के मतदान से पहले सामने आए 'पोलस्ट्रैट' के ओपिनियन पोल के अनुसार, एनडीए को बिहार में 133 से 143 सीटें मिल सकती हैं।

आईएएनएस-मैटराइज सर्वे : बिहार चुनाव पर पीएम मोदी की लोकप्रियता का असर तय, 63 प्रतिशत लोगों की मुहर

IANS | November 4, 2025 3:19 PM

नई दिल्ली, 4 नंवबर (आईएएनएस)। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण के लिए मंगलवार को प्रचार थम जाएगा। राज्य में पहले चरण के लिए 121 सीटों पर 6 नवंबर को वोट डाले जाएंगे। इसी बीच बिहार चुनाव को लेकर आईएएनएस-मैटराइज सर्वे के आंकड़े भी सामने आ चुके हैं।

राजद-कांग्रेस ने गरीबों के हक पर डकैती डाली, पशुओं का चारा डकारा: मुख्यमंत्री योगी

IANS | November 4, 2025 3:13 PM

पटना, 4 नवंबर (आईएएनएस)। बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण के प्रचार के अंतिम दिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समस्तीपुर के मोहिउद्दीननगर में विपक्ष पर ऐसा तीखा प्रहार किया कि सभा में 'जय श्री राम' के नारे गूंज उठे। बीजेपी प्रत्याशी राजेश कुमार सिंह के समर्थन में आयोजित जनसभा में सीएम योगी ने राजद-कांग्रेस गठबंधन को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि गरीबों के हक पर डकैती डालने वाला, पशुओं का चारा डकारने वाले ये लोग कभी बिहार का हित नहीं कर सकते।

आईएएनएस-मैटराइज सर्वे : बिहार में एनडीए को 'बंपर' बहुमत, अकेले भाजपा को 80 से ज्यादा सीटें

IANS | November 4, 2025 3:03 PM

नई दिल्ली, 4 नंवबर (आईएएनएस)। बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए मंगलवार को चुनाव प्रचार थम जाएगा। बिहार की 243 सीटों पर दो चरणों में वोटिंग होनी है। पहले चरण में 121 सीटों पर 6 नवंबर को वोट डाले जाएंगे, जबकि दूसरे फेज में 122 सीटों के लिए 11 नवंबर को मतदान होंगे। वहीं, चुनाव के नतीजे 14 नवंबर को घोषित किए जाएंगे।

न लालू प्रसाद का बेटा मुख्यमंत्री बनेगा, न सोनिया गांधी का बेटा प्रधानमंत्री : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह

IANS | November 4, 2025 12:33 PM

दरभंगा, 4 नवंबर (आईएएनएस)। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने लालू प्रसाद और सोनिया गांधी का नाम लेते हुए 'परिवारवाद' पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि जो नेता अपने बेटा-बेटी को प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं, वे युवा, गरीबों, किसानों और जीविका दीदी की चिंता नहीं कर सकते हैं।