'ऐसा लगा कि भगवान के हो गए दर्शन', मस्कट में पीएम मोदी से मिलकर बोले भारतीय समुदाय के सदस्य
नई दिल्ली, 17 दिसंबर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बुधवार को ओमान के मस्कट में होटल में भारतीय समुदाय के सदस्यों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। सैकड़ों लोग भारतीय झंडे लिए हुए थे और उन्होंने “मोदी मोदी”, “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम” के नारे लगाए और पूरे उत्साह के साथ भारतीय प्रधानमंत्री का स्वागत किया।