सुरैश रैना कैसे बने बेहतरीन फिल्डर? दिग्गज खिलाड़ी ने सुनाई पुराने दिनों की कहानी
नई दिल्ली, 28 जुलाई (आईएएनएस)। भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज खिलाड़ी रहे सुरेश रैना ने अपने खेल के दिनों को याद करते हुए बताया कि किस तरह अनुशासन और कड़ी तैयारी ने भारतीय टीम की फील्डिंग का स्तर बदल दिया था। रैना ने कहा कि लगातार अभ्यास की संस्कृति ने भारत को दुनिया की सबसे बेहतरीन फील्डिंग इकाइयों में से एक बनने में मदद की।