कॉमनवेल्थ गेम्स 2006: नेशनल रिकॉर्ड होल्डर गुरिंदरवीर चूके, 100 मीटर रेस में भारत की उम्मीदों को झटका

IANS | July 27, 2026 5:15 PM

ग्लासगो, 27 जुलाई (आईएएनएस)। कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में एथलेटिक्स कॉम्पिटिशन के पहले दिन पुरुषों की 100 मीटर रेस में भारत की उम्मीदों को बड़ा झटका लगा। राष्ट्रीय रिकॉर्ड धारक गुरिंदरवीर सिंह हीट्स से आगे नहीं बढ़ पाए।

सीडब्ल्यूजी 2026: पहले ही प्रयास में 8.01 मीटर की जंप, श्रीशंकर मुरली ने हासिल किया फाइनल का टिकट

IANS | July 27, 2026 4:59 PM

ग्लासगो, 27 जुलाई (आईएएनएस)। भारतीय लॉन्ग जंपर मुरली श्रीशंकर ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में शानदार शुरुआत की है। उन्होंने सोमवार को पुरुषों की लॉन्ग जंप के क्वालिफिकेशन राउंड में 8.01 मीटर की छलांग लगाकर फाइनल के लिए क्वालीफाई किया। श्रीशंकर ने ऑटोमैटिक क्वालिफिकेशन मार्क को आसानी से पार कर लिया।

खेल मंत्री मांडविया ने पैरा-पावरलिफ्टर झंडू कुमार को 10 लाख रुपये के नकद इनाम से सम्मानित किया

IANS | July 27, 2026 4:51 PM

नई दिल्ली, 27 जुलाई (आईएएनएस)। केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने सोमवार को कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में कांस्य पदक जीतने वाले पैरा पावरलिफ्टर झंडू कुमार से मुलाकात की और उन्हें 10 लाख रुपये के नकद इनाम से सम्मानित किया।

कॉमनवेल्थ गेम्स में रजत जीतने वाले राजा मुथुपंडी को तमिलनाडु सरकार का तोहफा, सीएम विजय ने 30 लाख के नकद इनाम का किया ऐलान

IANS | July 27, 2026 4:11 PM

चेन्नई, 27 जुलाई (आईएएनएस)। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में वेटलिफ्टिंग में पुरुषों के 65 किग्रा में रजत पदक जीतने वाले वेटलिफ्टर राजा मुथुपंडी के लिए 30 लाख रुपये के नगद इनाम की घोषणा की है।

एशियन गेम्स 2026: भारतीय दल में गुजरात से रिकॉर्ड 9 एथलीट शामिल होंगे

IANS | July 27, 2026 3:18 PM

गांधीनगर, 27 जुलाई (आईएएनएस)। जापान के ऐची-नागोया में 19 सितंबर से 4 अक्टूबर 2026 तक होने वाले 20वें एशियन गेम्स के लिए जाने वाले भारतीय दल में गुजरात से रिकॉर्ड 9 एथलीट शामिल होंगे। 9 एथलीटों के अलावा एक रिजर्व खिलाड़ी भी शामिल है।

कॉमनवेल्थ गेम्स: राष्ट्रपति मुर्मु और पीएम मोदी ने रजत पदक जीतने वाले वेटलिफ्टर राजा मुथुपंडी को बधाई दी

IANS | July 27, 2026 2:47 PM

नई दिल्ली, 27 जुलाई (आईएएनएस)। ग्लासगो में आयोजित हो रहे कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारतीय वेटलिफ्टरों का शानदार प्रदर्शन जारी है। ऋषिकांत सिंह चनंबम के रजत और मीराबाई चानू के स्वर्ण के बाद सोमवार को राजा मुथुपंडी ने रजत पदक जीता। मुथुपंडी ने पुरुषों के 65 किग्रा इवेंट में रजत पदक जीता। मुथुपंडी को उनकी यादगार सफलता पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बधाई दी है।

कोयंबटूर: जूनियर पुरुष हॉकी राष्ट्रीय खिताब के लिए 30 टीमें भिड़ेंगी

IANS | July 27, 2026 2:19 PM

कोयंबटूर, 27 जुलाई (आईएएनएस)। 16वीं हॉकी इंडिया जूनियर पुरुष नेशनल चैंपियनशिप 2026 मंगलवार से शुरू हो रही है। 12 दिनों तक चलने वाले टूर्नामेंट में देश भर की 30 टीमें खिताब के लिए भिड़ेंगी। टूर्नामेंट 8 अगस्त को डिवीजन 'ए' फाइनल के साथ खत्म होगा।

कॉमनवेल्थ गेम्स: राहुल गांधी ने मीराबाई चानू को स्वर्ण पदक जीतने पर दी बधाई, कहा- आपकी सफलता देश के लिए प्रेरणा

IANS | July 27, 2026 1:47 PM

नई दिल्ली, 27 जुलाई (आईएएनएस)। लोकसभा में नेता विपक्ष और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी ने ग्लासगो में आयोजित हो रहे कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में वेटलिफ्टिंग में स्वर्ण पदक जीतने पर सैखोम मीराबाई चानू को बधाई दी है।

वर्ल्ड जूनियर स्क्वैश टीम कॉम्पिटिशन में भारतीय पुरुष प्री-क्वार्टर में पहुंचे, महिला टीम की जीत के साथ शुरुआत

IANS | July 27, 2026 1:16 PM

ओंटारियो, 27 जुलाई (आईएएनएस)। भारत ने वर्ल्ड स्क्वैश जूनियर टीम चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए पुरुष और महिला दोनों वर्गों में जीत के साथ अपने अभियान की शुरुआत की। भारतीय पुरुष टीम ग्रुप में शीर्ष स्थान हासिल कर प्री-क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई है, जबकि महिला टीम ने भी अपने पहले मुकाबले में प्रभावशाली जीत दर्ज की।

आईएसएसएफ वर्ल्ड कप: ईशा सिंह ने चीन की निशानेबाज को पछाड़ते हुए जीता स्वर्ण पदक

IANS | July 27, 2026 1:03 PM

हांगझोउ, 27 जुलाई (आईएएनएस)। भारतीय निशानेबाजों का चीन के हांगझोउ में चल रहे आईएसएसएफ वर्ल्ड कप में शानदार प्रदर्शन का सिलसिला जारी है। निशानेबाज ईशा सिंह ने सोमवार को विमेंस 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता और देश का नाम रोशन किया। वहीं, ओलंपिक पदक विजेता मनु भाकर ने कांस्य पदक जीता।