मैं शुक्रगुजार हूं कि मुझे खेलने का मौका मिला: यश ठाकुर

IANS | July 25, 2026 9:02 PM

हरारे, 25 जुलाई (आईएएनएस)। भारत और जिम्बाब्वे के बीच हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेले गए दूसरे टी20 मुकाबले से दाएं हाथ के भारतीय तेज गेंदबाज यश ठाकुर ने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर की शुरुआत की। यश के लिए यह मैच यादगार रहा। उन्होंने शानदार गेंदबाजी की और टीम की न सिर्फ जीत बल्कि खिताबी जीत में अहम भूमिका निभाई।

टीम के लिए रन बनाने और जीत में मदद करने पर हमेशा अच्छा लगता है: ईशान किशन

IANS | July 25, 2026 8:47 PM

हरारे, 25 जुलाई (आईएएनएस)। भारत और जिम्बाब्वे के बीच दूसरा टी20 मुकाबला हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेला गया। भारतीय टीम ने 90 रनों के बड़े अंतर से मैच जीतकर 3 मैचों की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली। टीम इंडिया की इस जीत में विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन की विस्फोटक 81 रन की पारी का अहम योगदान रहा। किशन को उनकी पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

दूसरा टी20: गेंदबाजी में चमके अभिषेक शर्मा, भारत ने जिम्बाब्वे को 90 रन से हराया

IANS | July 25, 2026 8:13 PM

हरारे, 25 जुलाई (आईएएनएस)। भारतीय क्रिकेट टीम ने जिम्बाब्वे को दूसरे टी20 मुकाबले में 90 रन से हरा दिया है। इस जीत के साथ ही भारतीय टीम ने सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए जिम्बाब्वे को 220 रन का लक्ष्य दिया था। जिम्बाब्वे 17.5 ओवर में 129 रन पर सिमट गई।

बांग्लादेश को झटका, तेज गेंदबाज नाहिद राणा ऑस्ट्रेलिया टेस्ट सीरीज से बाहर

IANS | July 25, 2026 7:53 PM

ढाका, 25 जुलाई (आईएएनएस)। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज से पहले बांग्लादेश को बड़ा झटका लगा है। तेज गेंदबाज नाहिद राणा साइड स्ट्रेन के कारण सीरीज से बाहर हो गए हैं। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) ने शनिवार को राणा की इंजरी और ऑस्ट्रेलिया सीरीज से बाहर होने की पुष्टि की।

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: मुक्केबाज सचिन ने अल-अहमदीह को हराकर प्री-क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई

IANS | July 25, 2026 7:10 PM

ग्लासगो, 25 जुलाई (आईएएनएस)। भारतीय मुक्केबाज सचिन सिवाच ने शनिवार को स्कॉटिश इवेंट कैंपस में हुए कड़े मुकाबले वाले शुरुआती राउंड में कनाडा के केओमा अल-अहमदीह को हराकर कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के पुरुषों के 60 किग्रा इवेंट के प्री-क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली।

भारत का 'अनूठा रिकॉर्ड', टी20 में ऐसा करने वाला पहला देश बना

IANS | July 25, 2026 6:58 PM

हरारे, 25 जुलाई (आईएएनएस)। भारत ने जिम्बाब्वे के खिलाफ हरारे स्पोर्ट्स क्लब में जारी टी20 सीरीज के दूसरे मुकाबले में 219/5 का स्कोर बनाया। टीम इंडिया ने एक कैलेंडर ईयर में 9वीं बार टी20 क्रिकेट में 200+ का आंकड़ा छुआ है। इसी के साथ भारत ने कैलेंडर ईयर में टी20 क्रिकेट के दौरान सबसे ज्यादा बार इस आंकड़े को छूने के मामले में अपने ही रिकॉर्ड की बराबरी कर ली।

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: भारत की रूपा, पिंकी ने टाईब्रेक में टोंगा को हराकर बाउल्स में लगातार तीसरी जीत दर्ज की

IANS | July 25, 2026 6:39 PM

ग्लासगो, 25 जुलाई (आईएएनएस)। भारतीय महिला पेयर्स लॉन बाउल्स टीम ने शनिवार को कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 सेक्शनल प्ले मैच में टोंगा की पेरिस बेकर और मिलिका नाथन की कड़ी चुनौती को पार करते हुए टाईब्रेक में मुकाबला अपने नाम कर लिया। इस शानदार जीत में रूपा रानी टिर्की और पिंकी की अहम भूमिका निभाई।

दूसरा टी20: ईशान और तिलक का अर्धशतक, भारत ने जिम्बाब्वे को दिया 220 रन का लक्ष्य

IANS | July 25, 2026 6:18 PM

हरारे, 25 जुलाई (आईएएनएस)। भारत और जिम्बाब्वे के बीच दूसरा टी20 मुकाबला हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेला जा रहा है। टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन और उपकप्तान तिलक वर्मा की विस्फोटक अर्धशतकीय पारियों की बदौलत जिम्बाब्वे को 220 रन का लक्ष्य दिया है।

दूसरा टी20: जिम्बाब्वे ने जीता टॉस, भारतीय टीम पहले बल्लेबाजी करेगी, यश ठाकुर का डेब्यू

IANS | July 25, 2026 4:22 PM

हरारे, 25 जलाई (आईएएनएस)। भारत और जिम्बाब्वे के बीच टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेला जा रहा है। जिम्बाब्वे ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया है।

कॉमनवेल्थ गेम्स के दौरान फ्लू से बचने के लिए सफाई का पालन करें एथलीट: डॉ. दिनशॉ पारदीवाला

IANS | July 25, 2026 3:49 PM

ग्लासगो, 25 जुलाई (आईएएनएस)। ग्लासगो में आयोजित कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में फ्लू के मामले बढ़ रहे हैं। भारत के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. दिनशॉ पारदीवाला ने फ्लू से बचने के लिए भारतीय एथलीटों से सफाई का कड़ाई से पालन करने की सलाह दी है।