हम अपने टैलेंट को समझ नहीं पाते, आरसीबी ने मेरा बहुत साथ दिया : पूजा वस्त्राकर
नई दिल्ली, 14 सितंबर (आईएएनएस)। ज्यादातर क्रिकेटर्स के लिए दुनिया भर की फ्रेंचाइजी टी20 लीग में खेलना अपनी प्रतिभा दिखाने और दूसरे खिलाड़ियों व कोचों से सीखने का मौका होता है, लेकिन फिलहाल विमेंस कैरेबियन प्रीमियर लीग (डब्ल्यूसीपीएल) में बारबाडोस ट्राइडेंट्स की तरफ से खेल रहीं भारतीय ऑलराउंडर पूजा वस्त्राकर के लिए यह अनुभव कुछ अलग है। कंधे की चोट के कारण लंबे समय तक मैदान से दूर रहने के दौरान उन्होंने जो नई सोच और नजरिया विकसित किया, अब वह उसे अपनाने और उस पर अमल करने की कोशिश कर रही हैं।