कॉमनवेल्थ गेम्स: सर्वाधिक पदक जीतने वाले 5 देश, चौथे नंबर पर है भारत
नई दिल्ली, 21 जुलाई (आईएएनएस)। कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत 1930 में हुई थी। हर चार साल के बाद इस खेल का आयोजन होता है। ये निरंतरता एक बार टूटी थी, जब 1938 के बाद ये खेल 12 साल के बाद 1950 में हुए थे। 1950 से हर 4 साल के बाद ये खेल आयोजित होते हैं। कॉमनवेल्थ गेम्स के अब तक 22 संस्करण आयोजित हो चुके हैं। 23 जुलाई से 2 अगस्त 2026 तक कॉमनवेल्थ गेम्स का 23वां संस्करण स्कॉटलैंड के ग्लासगो में आयोजित होना है।