फॉर्म में उतार-चढ़ाव क्रिकेट का हिस्सा, टीम के लिए अपना बेहतर प्रदर्शन करना चाहता हूं: वैभव सूर्यवंशी

IANS | July 22, 2026 3:23 PM

हरारे, 22 जुलाई (आईएएनएस)। भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीन टी20 मैचों की सीरीज में हरारे में 23 जुलाई से शुरू होगी। इस सीरीज में एक बार फिर से सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी पर नजर रहेगी, जो इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में लगातार तीन मैचों में असफल रहे थे। वैभव भी इस सीरीज में अपनी फॉर्म पाने और बड़ी पारी खेलने की चाहत रखते हैं।

हसीन फकीरी की शर्मनाक हरकत से कोविड पॉजिटिव ताहिला मैक्ग्रा के खेलने तक... कॉमनवेल्थ गेम्स के सबसे विवादित पल

IANS | July 22, 2026 3:21 PM

नई दिल्ली, 22 जुलाई (आईएएनएस)। कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का आगाज 23 जुलाई से होने जा रहा है। इस बार टूर्नामेंट की मेजबानी स्कॉटलैंड का ग्लासगो शहर कर रहा है। भारत के कुल 125 एथलीट्स देश के लिए मेडल जीतने के इरादे से स्कॉटलैंड पहुंचे हैं। कॉमनवेल्थ गेम्स में खिलाड़ियों की उपलब्धियों के साथ हर बार कई तरह के विवाद सामने आते हैं। आइए आपको इन गेम्स से जुड़े कुछ बड़े विवादों से अवगत कराते हैं।

युजवेंद्र चहल: शतरंज का साथ छोड़ थामा क्रिकेट का दामन, टी20 इंटरनेशनल में 'पंजा' खोलने वाले पहले भारतीय गेंदबाज

IANS | July 22, 2026 2:17 PM

नई दिल्ली, 22 जुलाई (आईएएनएस)। युजवेंद्र चहल की गिनती भारत के सबसे काबिल स्पिन गेंदबाजों में होती है। अपनी चतुर गेंदबाजी से बल्लेबाजों को छकाने में माहिर चहल कभी शतरंज की दुनिया में अपना करियर बनाना चाहते थे। चहल टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में भारत की ओर से एक मैच में 5 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज हैं।

जयडेन लेनोक्स के नाम जुड़ी बड़ी उपलब्धि, कुंबले-वॉर्न और अफरीदी को छोड़ा पीछे

IANS | July 22, 2026 2:05 PM

नई दिल्ली, 22 जुलाई (आईएएनएस)। पांचवें वनडे में मिली हार के बावजूद न्यूजीलैंड वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज को 3-2 से अपने नाम करने में सफल रही। टीम की इस जीत में गेंद से अहम भूमिका जयडेन लेनोक्स ने निभाई। उन्होंने सीरीज में कुल 14 विकेट चटकाए, जिसके लिए उन्हें 'प्लेयर ऑफ द सीरीज' भी चुना गया।

भारत से भिड़ने के लिए जिम्बाब्वे टी-20 टीम का ऐलान, तफादजवा त्सिगा को मिला पहली बार मौका

IANS | July 22, 2026 1:07 PM

नई दिल्ली, 22 जुलाई (आईएएनएस)। भारत के खिलाफ होने वाली तीन मैचों की टी20 सीरीज के लिए जिम्बाब्वे टीम का ऐलान कर दिया गया है। 15 सदस्यीय टीम में पहली बार विकेटकीपर-बल्लेबाज तफादजवा त्सिगा को शामिल किया गया है।

हेटमायर-रदरफोर्ड ने खेली आतिशी पारी, वेस्टइंडीज ने पांचवें वनडे में न्यूजीलैंड को 2 विकेट से हराया

IANS | July 22, 2026 9:23 AM

बारबाडोस, 22 जुलाई (आईएएनएस)। वेस्टइंडीज ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए न्यूजीलैंड को पांचवें वनडे मुकाबले में 2 विकेट से हराया। केंसिंग्टन ओवल के मैदान पर न्यूजीलैंड से मिले 269 रनों के लक्ष्य को कैरेबियाई टीम ने 47.3 ओवर में 8 विकेट खोकर हासिल किया।

अफगानिस्तान को बड़ा झटका, हशमतुल्लाह शाहिदी ने छोड़ी वनडे कप्तानी

IANS | July 22, 2026 8:47 AM

नई दिल्ली, 22 जुलाई (आईएएनएस)। अफगानिस्तान क्रिकेट टीम को बड़ा झटका लगा है। हशमतुल्लाह शाहिदी ने टीम की वनडे कप्तानी छोड़ने का ऐलान किया है। वह साल 2022 से 50 ओवर के फॉर्मेट में टीम की कमान संभाल रहे थे।

चेन्नई ग्रैंड मास्टर्स: राउंड 6 में प्रणेश ने गुकेश को चौंकाया, सरीन ने एरिगैसी को मात दी

IANS | July 21, 2026 11:02 PM

चेन्नई, 21 जुलाई (आईएएनएस)। चेन्नई ग्रैंड मास्टर्स 2026 के चौथे संस्करण के पेनल्टीमेट राउंड में मंगलवार को भारतीय ग्रैंडमास्टर (जीएम) एम. प्रणेश ने वर्ल्ड चैंपियन डी. गुकेश को लगातार दूसरी हार का स्वाद चखाया, जबकि जीएम निहाल सरीन ने हमवतन अर्जुन एरिगैसी को शिकस्त दी।

ललित मोदी को बड़ी राहत, आईपीएल 2009 के मामले में बरी

IANS | July 21, 2026 10:01 PM

नई दिल्ली, 21 जुलाई (आईएएनएस)। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के पूर्व चेयरमैन ललित मोदी को बड़ी राहत मिली है। उन्हें साल 2009 में साउथ अफ्रीका में खेले गए इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) से जुड़े मुख्य मामले में बरी कर दिया गया है। स्मगलर्स एंड फॉरेन एक्सचेंज मैनिपुलेटर्स एक्ट (एसएएफईएमए) के तहत अपीलेट ट्रिब्यूनल ने उन पर लगाए गए जुर्माने को रद्द कर दिया और प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के उस मुख्य तर्क को खारिज कर दिया कि विदेशी रेमिटेंस 'कैपिटल अकाउंट ट्रांजैक्शन' थे।

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले एथलीट्स की सूची

IANS | July 21, 2026 8:57 PM

नई दिल्ली, 21 जुलाई (आईएएनएस)। 'कॉमनवेल्थ गेम्स 2026' का आयोजन ग्लासगो (स्कॉटलैंड) में 23 जुलाई से 2 अगस्त के बीच होगा, जिसमें 125 एथलीट्स भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। इस टीम में पैरा-स्पोर्ट्स समेत 13 डिसिप्लिन के 77 पुरुष और 48 महिला एथलीट शामिल हैं। भारतीय दल से एथलेटिक्स में सर्वाधिक 32 एथलीट्स (10 महिला और 22 पुरुष) शामिल हैं। इनके अलावा, बॉक्सिंग और जूडो में 14-14 और वेटलिफ्टिंग में 12 खिलाड़ी हैं।