वन-डे कप में हैम्पशायर के लिए खेलेंगे आशुतोष शर्मा

IANS | July 20, 2026 7:54 PM

नई दिल्ली, 20 जुलाई (आईएएनएस)। पुरुषों के मेट्रो बैंक वन-डे कप के लिए हैम्पशायर ने ऑलराउंडर आशुतोष शर्मा को साइन किया है। फ्रेंचाइजी ने सोमवार को इसकी जानकारी दी। 27 वर्षीय आशुतोष इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) की तरफ से खेलते हैं, जिसके सह-मालिक हैम्पशायर के मालिक जीएमआर हैं।

यूथ टेस्ट: कुशाग्र ओझा का नाबाद शतक, पहले दिन भारतीय अंडर-19 टीम की दमदार बल्लेबाजी

IANS | July 20, 2026 6:50 PM

कोलंबो, 20 जुलाई (आईएएनएस)। भारत की अंडर-19 टीम ने आर प्रेमदासा स्टेडियम में जारी दूसरे अनाधिकारिक टेस्ट मैच के पहले दिन शानदार बल्लेबाजी की। शुरुआती दिन सिर्फ 65 ओवरों का खेल हुआ, जिसमें मेहमान टीम ने 3 विकेट खोकर 253 रन बनाए।

श्री चरणी-कैथरीन ब्राइस को पछाड़कर डैनी वायट-हॉज ने जीता 'आईसीसी विमेंस प्लेयर ऑफ द मंथ' अवॉर्ड

IANS | July 20, 2026 5:35 PM

नई दिल्ली, 20 जुलाई (आईएएनएस)। इंग्लैंड की ओपनर डैनी वायट-हॉज को जून 2026 के लिए 'आईसीसी विमेंस प्लेयर ऑफ द मंथ' अवॉर्ड का विजेता चुना गया है, जिन्होंने 'आईसीसी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026' में शानदार प्रदर्शन किया था।

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: इस बार कौन-कौन खेल हैं शामिल? किन खेलों को रखा गया बाहर?

IANS | July 20, 2026 5:12 PM

नई दिल्ली, 20 जुलाई (आईएएनएस)। 'कॉमनवेल्थ गेम्स 2026' का 23वां संस्करण 23 जुलाई से 2 अगस्त के बीच आयोजित होगा। 12 वर्ष बाद एक बार फिर स्कॉटलैंड के ग्लासगो में इन खेलों का आयोजन होने जा रहा है।

दिलीप ट्रॉफी: गायकवाड़ संभालेंगे वेस्ट जोन की कमान, मुलानी बने उप-कप्तान

IANS | July 20, 2026 3:43 PM

नई दिल्ली, 20 जुलाई (आईएएनएस)। भारतीय ओपनर ऋतुराज गायकवाड़ को आगामी दिलीप ट्रॉफी के लिए वेस्ट जोन टीम का कप्तान नियुक्त किया गया है, जबकि अनुभवी बाएं हाथ के स्पिन ऑलराउंडर शम्स मुलानी को उप-कप्तानी सौंपी गई है। यह टीम सोमवार को जोनल सिलेक्शन कमिटी की बैठक के बाद घोषित की गई। दिलीप ट्रॉफी टूर्नामेंट 23 अगस्त से 10 सितंबर तक बेंगलुरु में बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (सीओई) ग्राउंड्स पर खेला जाएगा।

वर्ल्ड चैंपियन बनने के साथ मालामाल हुआ स्पेन, अर्जेंटीना पर भी हुई पैसों की बारिश

IANS | July 20, 2026 11:31 AM

नई दिल्ली, 20 जुलाई (आईएएनएस)। फीफा वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल मुकाबले में स्पेन ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए अर्जेंटीना को 1-0 से हराया। स्पेन ने इस जीत के साथ ही दूसरी बार विश्व कप के खिताब को अपने नाम किया। चैंपियन बनने के बाद स्पेन पर जमकर पैसों की बरसात हुई है।

'टीम में ऐसी कोई चर्चा नहीं है', रोहित के संन्यास की अफवाहों को कप्तान गिल ने किया खारिज

IANS | July 20, 2026 11:15 AM

लंदन, 20 जुलाई (आईएएनएस)। भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने रोहित शर्मा के संन्यास को लेकर चल रही तमाम तरह की अटकलों को खारिज किया है। कई रिपोर्ट्स में ऐसा कहा जा रहा था कि लॉर्ड्स में तीसरे वनडे के बाद रोहित इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने की योजना बना रहे हैं।

रोहित शर्मा ने इंग्लैंड में रचा इतिहास, आठ साल पुराना अपना ही रिकॉर्ड तोड़ा

IANS | July 20, 2026 10:23 AM

लंदन, 20 जुलाई (आईएएनएस)। भारत को इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे वनडे मुकाबले में 27 रनों से हार का सामना करना पड़ा। इस हार के साथ ही भारतीय टीम ने टी20 के बाद वनडे सीरीज को भी 1-2 से गंवाया। हालांकि, लॉर्ड्स के मैदान पर रोहित शर्मा तीसरे वनडे में बेहतरीन लय में दिखाई दिए और उन्होंने 138 रनों की लाजवाब पारी खेली।

फीफा वर्ल्ड कप: फाइनल मैच खत्म होने के बाद भिड़े स्पेन-अर्जेंटीना के खिलाड़ी, मैदान पर हुई मारपीट

IANS | July 20, 2026 9:54 AM

नई दिल्ली, 20 जुलाई (आईएएनएस)। स्पेन ने फाइनल मुकाबले में अर्जेंटीना को 1-0 से हराकर फीफा वर्ल्ड कप 2026 का खिताब अपने नाम किया। हालांकि, मैच खत्म होने के बाद दोनों टीमों के खिलाड़ी मैदान पर एक-दूसरे से भिड़ गए। अर्जेंटीना के मिडफील्डर लिएंड्रो पेरेडेस हार के बाद खुद पर काबू नहीं रख सके और वह स्पेन के खिलाड़ियों संग मारपीट करते हुए दिखाई दिए।

स्पेन के वर्ल्ड चैंपियन बनने पर फैंस ने मनाया जश्न, बोले-फाइनल में उम्मीदों पर खरे नहीं उतरे मेसी

IANS | July 20, 2026 7:48 AM

नई दिल्ली, 20 जुलाई (आईएएनएस)। स्पेन ने फीफा वर्ल्ड कप 2026 के खिताब को अपने नाम किया। फाइनल मुकाबले में स्पेन ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए अर्जेंटीना को 1-0 से हराया। स्पेन की जीत का जश्न भारत के कई शहरों में भी मनाया गया। वहीं, अर्जेंटीना की हार से भी कई फैंस निराश नजर आए।