देवजीत सैकिया ने बताया, अगले 15 दिनों में चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर के भविष्य पर लिया जाएगा फैसला

IANS | September 18, 2026 9:50 PM

मुंबई, 18 सितंबर (आईएएनएस)। बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने शुक्रवार को 95वीं सालाना आम बैठक (एजीएम) के बाद कहा कि सीनियर पुरुष टीम के चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर के भविष्य को लेकर अगले 15 दिनों के भीतर फैसला लिया जाएगा।

रोनाल्डो के संन्यास लेने की अटकलों पर लगा विराम, नेशंस लीग के लिए पुर्तगाल टीम में मिली जगह

IANS | September 18, 2026 9:35 PM

लिस्बन, 18 सितंबर (आईएएनएस)। क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने अपने इंटरनेशनल भविष्य को लेकर चल रही अटकलों पर विराम लगा दिया है। उन्हें पुर्तगाल की आगामी यूईएफए नेशंस लीग मैचों के लिए टीम में शामिल किया गया है। नए हेड कोच जॉर्ज जीसस ने अपनी पहली टीम में इस अनुभवी फॉरवर्ड खिलाड़ी को जगह दी है।

यूथ वनडे: यशवर्धन चौहान का शानदार प्रदर्शन, भारतीय अंडर-19 टीम ने ऑस्ट्रेलिया को 7 रनों से हराया

IANS | September 18, 2026 9:16 PM

राजकोट, 18 सितंबर (आईएएनएस)। निरंजन शाह स्टेडियम में शुक्रवार को बारिश से प्रभावित पहले यूथ वनडे मैच में ऑलराउंडर यशवर्धन चौहान के शानदार प्रदर्शन की बदौलत भारतीय अंडर-19 टीम ने ऑस्ट्रेलिया को 7 रनों से हराया।

ऑस्ट्रेलिया ने दूसरे वनडे में जिम्बाब्वे को 84 रनों से हराया, सीरीज में हासिल की 2-0 की अजेय बढ़त

IANS | September 18, 2026 8:58 PM

हरारे, 18 सितंबर (आईएएनएस)। ऑस्ट्रेलिया ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए दूसरे वनडे मुकाबले में जिम्बाब्वे को 84 रनों से हराया। हरारे स्पोर्ट्स क्लब के मैदान पर ऑस्ट्रेलिया से मिले 357 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए जिम्बाब्वे की पूरी टीम 272 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। इस जीत के साथ ही ऑस्ट्रेलिया ने तीन मैचों की वनडे सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली है।

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने संजू सैमसन से की मुलाकात, भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज को बनाया 'जन कौशल केंद्र' का ब्रांड एंबेसडर

IANS | September 18, 2026 8:34 PM

नई दिल्ली, 18 सितंबर (आईएएनएस)। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शुक्रवार को भारतीय टीम के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन से खास मुलाकात की। सैमसन को मोती नगर के 'जन कौशल केंद्र' का ब्रांड एंबेसडर बनाया गया है।

रोहित के सबसे तेज टी20 शतक का रिकॉर्ड तोड़ना सबसे बड़ी उपलब्धियों में से एक: अभिषेक शर्मा

IANS | September 18, 2026 8:12 PM

नई दिल्ली, 18 सितंबर (आईएएनएस)। अभिषेक शर्मा ने अफगानिस्तान के खिलाफ तीसरे टी20 इंटरनेशनल मुकाबले में सिर्फ 30 गेंदों में शतक लगाते हुए रोहित शर्मा का रिकॉर्ड तोड़ा। वह इस फॉर्मेट में फुल मेंबर देशों और भारत की तरफ से सबसे तेज टी20 शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं।

विश्व चैंपियन स्पेन ने नेशंस लीग के लिए 26 सदस्यीय टीम का किया ऐलान, फर्मिन लोपेज की वापसी

IANS | September 18, 2026 8:05 PM

मैड्रिड, 18 सितंबर (आईएएनएस)। फीफा वर्ल्ड कप 2026 का खिताब जीतने बाद स्पेन की टीम अब इंटरनेशनल फुटबॉल में वापसी करने जा रही है। यूईएफए नेशंस लीग के शुरुआती मुकाबलों के लिए स्पेन ने 26 खिलाड़ियों की टीम का ऐलान किया है। इस टीम में फर्मिन लोपेज और डीन हुइजसेन जैसे महत्वपूर्ण खिलाड़ियों को भी जगह दी गई है।

'अगर सरकार और बोर्ड कहेंगे कि हाथ नहीं मिलाना तो मैं ऐसा ही करूंगा', भारत-पाकिस्तान हैंडशेक विवाद पर बोले कपिल देव

IANS | September 18, 2026 8:01 PM

नई दिल्ली, 18 सितंबर (आईएएनएस)। क्रिकेट के मैदान पर भारतीय खिलाड़ी पाकिस्तान के प्लेयर्स संग हाथ न मिलाने के अपने फैसले पर बरकरार हैं। विमेंस एशिया कप 2026 में भी यह सिलसिला जारी रहा। भारतीय टीम ने चैंपियन बनने के बाद एशियन क्रिकेट काउंसिल (एसीसी) के अध्यक्ष मोहसिन नकवी से ट्रॉफी भी नहीं ली। इस पूरे विवाद पर भारत के पूर्व कप्तान कपिल देव ने अपनी राय रखी है।

बीसीसीआई एजीएम: अरुण धूमल बने रहेंगे आईपीएल के चेयरमैन, अंपायरों की बढ़ेगी सैलरी

IANS | September 18, 2026 6:33 PM

मुंबई, 18 सितंबर (आईएएनएस)। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने शुक्रवार को अपने हेडक्वार्टर में हुई 95वीं सालाना आम बैठक (एजीएम) में अरुण सिंह धूमल और एम. खैरुल जमाल मजूमदार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) गवर्निंग काउंसिल के लिए फिर से चुना।

ट्रेविस हेड का तूफानी शतक, ऑस्ट्रेलिया ने जिम्बाब्वे के खिलाफ वनडे में बनाया अपना सबसे बड़ा स्कोर

IANS | September 18, 2026 5:54 PM

हरारे, 18 सितंबर (आईएएनएस)। जिम्बाब्वे और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरा वनडे मुकाबला हरारे स्पोर्ट्स क्लब के मैदान पर खेला जा रहा है। पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने 50 ओवर में 6 विकेट खोकर 356 रन स्कोरबोर्ड पर लगाए।