सीमा पुनिया: डिस्कस थ्रो की दिग्गज, एशियन गेम्स में देश के लिए स्वर्ण पदक जीता
नई दिल्ली, 26 जुलाई (आईएएनएस)। भारतीय एथलेटिक्स में डिस्कस थ्रो की बात हो और सीमा पुनिया का नाम न आए, ऐसा संभव नहीं है। 27 जुलाई 1983 को हरियाणा के सोनीपत जिले के खेवड़ा गांव में जन्मी सीमा ने अपने लंबे करियर में देश को कई अंतरराष्ट्रीय पदक दिलाए हैं।