जयडेन सील्स ने खोला 'पंजा', वेस्टइंडीज ने पहले टेस्ट में पाकिस्तान को 90 रनों से हराया
त्रिनिदाद, 29 जुलाई (आईएएनएस)। वेस्टइंडीज ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पहले टेस्ट में पाकिस्तान को 90 रनों से हराया। इस जीत के साथ ही कैरेबियाई टीम ने दो मैचों की टेस्ट सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है। ब्रायन लारा क्रिकेट स्टेडियम में 211 रनों के लक्ष्य के जवाब में पाकिस्तान की पूरी टीम दूसरी पारी में सिर्फ 120 रन बनाकर सिमट गई।