जम्‍मू के निवासियों ने पीएम के कार्यकाल को बताया अद्वितीय

IANS | June 10, 2025 8:05 PM

जम्मू,10 जून(आईएएनएस)। जम्मू-कश्मीर के लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल के 11 वर्ष पूरे होने पर प्रतिक्रियाएं दी है। उन्‍होंने प्रधानमंत्री के कार्यकाल की सराहना करते हुए कहा कि उनके कार्यकाल में देश ने हर क्षेत्र में विकास किया है। उन्‍होंने जम्‍मू से धारा 370 के हटने, ऑपरेशन सिंदूर की सफलता, कटरा-श्रीनगर के बीच वंदे भारत ट्रेन और चिनाब पुल बनने को अद्वितीय बताया है।

ब्रिटेन : प्रवासी भारतीयों ने केंद्र सरकार के 11 साल को बताया ऐतिहासिक, कहा- अब भारत की ओर देख रही दुनिया

IANS | June 10, 2025 7:15 PM

लंदन, 10 जून (आईएएनएस)। ब्रिटेन में रह रहे प्रवासी भारतीयों ने पीएम मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के 11 साल पूरे होने पर बधाई दी। उन्होंने पीएम मोदी के नेतृत्व में हुए काम के लिए केंद्र सरकार की प्रशंसा की और इसे भारतीयों के लिए ऐतिहासिक बताया।

मोदी सरकार के 11 साल : जापान में रह रहे प्रवासी भारतीयों ने कहा- हम संदेह की कहानी से वैश्विक मान्यता की कहानी तक पहुंच गए हैं

IANS | June 10, 2025 7:09 PM

टोक्यो, 10 जून (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली एनडीए-भाजपा सरकार के 11 साल पूरे होने पर जापान में रहने वाले भारतीय समुदायों ने खुशी जताई है। उन्होंने केंद्र सरकार के कामों की प्रशंसा की और सरकार के 11 साल पूरे होने को गौरवशाली क्षण बताया।

पीएम सूर्य घर योजना से मिला लाभ, लाभार्थी ने दो माह में बचाए 10 हजार रुपए

IANS | June 10, 2025 6:56 PM

जौनपुर, 10 जून(आईएएनएस)। केंद्र सरकार की पीएम सूर्य घर योजना का लाभ पाकर लोगों को भारी भरकम बिजली बिल से राहत मिल रही है। उत्तर प्रदेश में जौनपुर के रहने वाले लाभार्थी ने बताया कि इस योजना से किसान, व्‍यापारी और सभी लोगों को फायदा हो रहा है, सभी को बिजली बिल में बचत का लाभ मिल रहा है।

छत्तीसगढ़ में चावल उत्सव : लाभार्थियों ने जताया मुख्‍यमंत्री का आभार

IANS | June 10, 2025 6:33 PM

जशपुर, 10 जून (आईएएनएस)। छत्तीसगढ़ शासन की ओर से 7 से 10 जून तक राज्यभर में चावल उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान पात्र राशनकार्डधारी परिवारों को जून, जुलाई और अगस्त 2025 की राशन सामग्री, विशेष रूप से चावल, एकमुश्त वितरित किया जा रहा है। इसके लिए लाभार्थियों ने मुख्‍यमंत्री का आभार जताया है।

मध्य प्रदेश के नीमच में 'पीएम रोजगार सृजन योजना' से कारोबार बढ़ा रहे युवा, अन्य को भी दे रहे मदद

IANS | June 10, 2025 6:24 PM

नीमच, 10 जून (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 2047 तक विकसित भारत की संकल्पना को साकार करने में कई जनकल्याणकारी योजनाओं की भागीदारी है। 'प्रधानमंत्री रोजगार सृजन योजना' (पीएमईजीपी) इन्हीं में से एक है, जिसके अंतर्गत युवाओं को लघु एवं सूक्ष्म उद्योग स्थापित करने के लिए सब्सिडी मुहैया कराई जाती है। मध्य प्रदेश के नीमच में भी युवा इस योजना से लाभान्वित हो रहे हैं।

अदाणी इलेक्ट्रिसिटी ने आपदा प्रतिक्रिया पहलों को बढ़ाकर मानसून के लिए मुंबई को तैयार किया

IANS | June 10, 2025 5:54 PM

मुंबई, 10 जून (आईएएनएस)। देश की दिग्गज इलेक्ट्रिसिटी डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी अदाणी इलेक्ट्रिसिटी ने मंगलवार को कहा कि मानसून सीजन में 31.5 लाख ग्राहकों तक निर्बाध बिजली पहुंचाने के उद्देश्य से कंपनी ने अपनी आपदा प्रतिक्रिया पहलों को बढ़ा दिया है।

बीते 11 वर्षों में भारतीय शेयर बाजार में हुई शानदार तेजी : आशीष कुमार चौहान

IANS | June 10, 2025 5:22 PM

मुंबई, 10 जून (आईएएनएस)। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के प्रबंध निदेशक और सीईओ आशीष कुमार चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल के बीते 11 वर्षों में शेयर बाजार में शानदार तेजी हुई है। इस कारण पूरे देश में स्टॉक मार्केट से बड़ी संख्या में निवेशक जुड़े हैं।

पीएम मोदी ने 11 वर्षों में स्वयं को तपाकर और खपाकर 140 करोड़ भारतीयों को बनाया विश्वास का प्रतीक : सीएम योगी

IANS | June 10, 2025 5:18 PM

लखनऊ, 10 जून (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के 11 वर्ष के कार्यकाल पूरे होने पर मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रेसवार्ता कर केंद्र सरकार का रिपोर्ट कार्ड प्रस्तुत किया। इस दौरान उन्होंने इन 11 वर्षों के कार्यकाल को विकसित भारत एवं आत्मनिर्भर भारत के निर्माण का स्वर्णिम काल करार दिया।

सेना के पराक्रम को हम वंदनीय बनाते हैं, विपक्ष को इससे दुर्भाव है तो यह खेदजनक : स्मृति ईरानी

IANS | June 10, 2025 4:07 PM

रांची, 10 जून (आईएएनएस)। रांची पहुंची पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता स्मृति ईरानी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के 11 वर्ष के कार्यकाल के पूरे होने पर कई उपलब्धियां गिनाईं। उन्होंने मंगलवार को न्यूज एजेंसी आईएएनएस से बात करते हुए कहा कि मोदी सरकार की कई ऐसी उपलब्धियां हैं, जिन्होंने इतिहास रचा है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने हर क्षेत्र और हर वर्ग के लिए सेवाभाव से काम किया है।