मुजफ्फरपुर में पीएम मोदी की रैली को लेकर लोगों में उत्साह, बोले- हर वर्ग का रखते हैं ख्याल
मुजफ्फरपुर, 30 अक्टूबर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मुजफ्फरपुर जनसभा में उमड़ी भारी भीड़ के बाद लोगों ने उनके भाषण और केंद्र सरकार द्वारा कराए जा रहे विकास कार्यों पर सकारात्मक प्रतिक्रियाएं दीं। जनसभा में उपस्थित लोगों ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश और बिहार में विकास की गति पहले से कहीं अधिक तेज हुई है।