मुंब्रा रेलवे स्टेशन हादसा : चार की मौत, सांसद श्रीकांत शिंदे की अपील, ' इस रूट पर बढ़ाई जाए ट्रेनों की संख्या'
मुंबई, 9 जून (आईएएनएस)। मुंब्रा ब्रिज रेलवे स्टेशन हादसे के बाद स्थानीय सांसद श्रीकांत शिंदे ने रेल मंत्री से इस रूट पर ट्रेनों की संख्या बढ़ाने की मांग की है। शिंदे ने दुखद घटना पर शोक जताते हुए बताया कि हादसे में 4 से 5 लोगों की मौत हो गई।