बिहार चुनाव: टिकारी का ऐतिहासिक वैभव, राजनीतिक उतार-चढ़ाव और नई चुनौतियां
पटना, 30 अक्टूबर (आईएएनएस)। बिहार के गया जिले का टिकारी एक ऐसी विधानसभा सीट है, जिसका इतिहास राजशाही, वैभव और संघर्ष से भरा हुआ है। यह न सिर्फ राजनीतिक दृष्टि से, बल्कि सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विरासत के लिए भी प्रसिद्ध है। कभी टेकारी राज का गढ़ रहा यह क्षेत्र आज राजनीति, सामाजिक समीकरण और विकास के मुद्दों का केंद्र बन चुका है।