गांधीनगर में ‘गाइडेड बाई विजन, गवर्न्ड बाई वैल्यूज’ विषय पर ‘अटल संस्मरण व्याख्यानमाला’ के दूसरे सत्र का आयोजन
गांधीनगर, 29 अक्टूबर (आईएएनएस)। देश के पूर्व प्रधानमंत्री तथा भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की 100वीं जयंती के उपलक्ष्य में राज्य सरकार द्वारा समग्र वर्ष के दौरान ‘अटल संस्मरण व्याख्यानमाला’ का आयोजन किया जा रहा है। इसके अंतर्गत प्रशासनिक सुधार एवं प्रशिक्षण प्रभाग, सामान्य प्रशासन विभाग अधीनस्थ सरदार पटेल लोक प्रशासन संस्थान (स्पीपा) द्वारा अहमदाबाद मैनेजमेंट एसोसिएशन (एएमए) के सहयोग से 28 अक्टूबर 2025 को स्पीपा के गांधीनगर स्थित परिसर में ‘गाइडेड बाई विजन, गवर्न्ड बाई वैल्यूज’ विषय पर ‘अटल संस्मरण व्याख्यानमाला’ के दूसरे सत्र का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया।