पुष्कर मेले में पुंगनूर नस्ल की गाय बनी आकर्षण का केंद्र
पुष्कर, 28 अक्टूबर (आईएएनएस)। विश्व प्रसिद्ध अंतरराष्ट्रीय पुष्कर पशु मेला 2025 इस बार एक अनोखी देसी नस्ल की पुंगनूर गाय के कारण सुर्खियों में है। आंध्र प्रदेश मूल की यह विलुप्तप्राय प्रजाति अपने छोटे कद, कम देखभाल में अधिक उत्पादन और औषधीय गुणों वाले दूध के लिए जानी जाती है।