बिहार चुनाव : भाजपा की लगातार चौथी जीत के बाद बदलेंगे बाढ़ विधानसभा के समीकरण?
पटना, 27 अक्टूबर (आईएएनएस)। बिहार के राजनीतिक नक्शे पर कुछ सीटें ऐसी होती हैं, जो सिर्फ चुनाव क्षेत्र नहीं, बल्कि अपनी एक गहरी पहचान और उपनाम के साथ जानी जाती हैं। बाढ़ विधानसभा क्षेत्र भी उन्हीं में से एक है जिसे ‘पटना का मिनी चित्तौड़गढ़’ कहा जाता है। यह उपनाम अनायास नहीं मिला। यह इलाके में राजपूत मतदाताओं के सदियों पुराने दबदबे और बोलबाले की कहानी कहता है।