सलमान खुर्शीद ने अपना व्यक्तिगत दर्द और अनुभव जाहिर किया है : उदित राज
नई दिल्ली, 2 जून (आईएएनएस)। कांग्रेस नेता उदित राज ने सोमवार को पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद के "क्या देशभक्त होना इतना मुश्किल है" वाले बयान पर कहा कि यह उनका अपना व्यक्तिगत दर्द और अनुभव है, जो उन्होंने जाहिर किया है। सलमान खुर्शीद इन दिनों पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद विरोधी भारत के रुख को उजागर करने के लिए सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल के साथ कई देशों के दौरे पर हैं।