शिवराज सिंह चौहान ने खरीफ 2025–26 के लिए दलहन-तिलहन की बड़ी खरीद योजनाओं को दी मंजूरी
नई दिल्ली, 27 अक्टूबर (आईएएनएस)। केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने खरीफ सीजन 2025–26 के लिए तेलंगाना, ओडिशा, महाराष्ट्र तथा मध्य प्रदेश में दालों एवं तिलहनों की खरीदी योजनाओं को मंजूरी दी है। इन राज्यों के लिए स्वीकृत कुल खरीद राशि 15095.83 करोड़ रुपए है, जिससे संबंधित राज्यों के लाखों किसानों को व्यापक लाभ मिलेगा।