यूरोपीय संसद के सदस्यों ने जी-20 में भारत के नेतृत्व की सराहना की

IANS | December 19, 2023 5:39 PM

नई दिल्ली, 19 दिसंबर (आईएएनएस)। यूरोपीय संसद के भारत प्रकोष्ट प्रतिनिधिमंडल के अध्यक्ष मोर्टेन लोककेगार्ड तथा सुरक्षा एवं रक्षा उपसमिति की अध्यक्ष नथाली लोइसो के नेतृत्व में यूरोपीय संसद के एक प्रतिनिधिमंडल ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के साथ मंगलवार को संसद भवन में बैठक की।

पीजीआई में बनेगा उत्तर प्रदेश का पहला एडवांस्ड पीडियाट्रिक सेंटर

IANS | December 19, 2023 5:07 PM

लखनऊ, 19 दिसंबर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश सरकार की कैबिनेट ने मंगलवार को प्रदेश के पहले एडवांस्ड पीडियाट्रिक सेंटर की स्थापना का अहम निर्णय लिया। यह सेंटर पीजीआई में स्थापित किया जाएगा। यह प्रदेश का पहला ऐसा सेंटर होगा, जहां बच्चों से जुड़ी सभी बीमारियों का इलाज अलग-अलग पीडियाट्रिक एक्सपर्ट करेंगे। यह सुविधा अभी तक प्रदेश के किसी भी इंस्टीट्यूट और मेडिकल कॉलेज में उपलब्ध नहीं है।

यूपी नल कनेक्शन देने में राष्ट्रीय औसत से आगे निकला

IANS | December 19, 2023 4:32 PM

लखनऊ, 19 दिसंबर (आईएएनएस)। यूपी में नल कनेक्शन देने की रफ्तार अब राष्ट्रीय औसत से अधिक हो गई है। यूपी ने मंगलवार को 72.2 प्रतिशत ग्रामीण परिवारों तक नल से जल पहुंचाने का लक्ष्य पूरा किया। जबकि, राष्ट्रीय स्तर पर देश में 72 प्रतिशत नल कनेक्शन दिये गये हैं। इस उपलब्धि को हासिल करने वाला उत्तर प्रदेश अकेला राज्य है।

बंगाल से गिरफ्तार आईएसआई एजेंट इलाके में चलाता था ऑनलाइन सर्विस सेंटर

IANS | December 19, 2023 3:04 PM

कोलकाता, 19 दिसंबर (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल के उत्तरी दिनाजपुर जिले के कालियागंज से गिरफ्तार आईएसआई एजेंट मुक्ता महतो ऑनलाइन सेवाएं प्रदान करने वाली एक दुकान चलाता था। उसने अपने इलाके में अच्छे लड़के की छवि बनाई हुुई थी।

बिहार की शराबबंदी पर राजद एमएलसी ने कसा तंज, 'शरीर नंग-धड़ंग और पैर में चांदी की पाजेब'

IANS | December 19, 2023 2:31 PM

पटना, 19 दिसंबर (आईएएनएस)। बिहार में ऐसे तो शराबबंदी कानून लागू है, लेकिन प्रतिदिन प्रदेश के किसी न किसी इलाके से शराब की बड़ी खेप बरामद होने की सूचना आती है। इस बीच, शराब पीने से लोगों की मौत भी होती रही है।

सिद्धारमैया ने 'संपादित वीडियो' साझा करने पर केटीआर पर किया पलटवार

IANS | December 19, 2023 2:24 PM

हैदराबाद, 19 दिसंबर (आईएएनएस)। भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) के कार्यकारी अध्यक्ष के. टी. रामाराव और कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के बीच मंगलवार को पूर्व सीएम द्वारा साझा किए गए एक वीडियो को लेकर वाकयुद्ध छिड़ गया।

2023 में 125 बिलियन डॉलर के प्रवाह के साथ भारत वैश्विक प्रेषण सूची में शीर्ष पर

IANS | December 19, 2023 1:48 PM

नई दिल्ली, 19 दिसंबर (आईएएनएस)। विश्व बैंक द्वारा जारी नवीनतम आंकड़ों के अनुसार, 2023 में भारत में आवक प्रेषण 12.3 प्रतिशत बढ़कर 125 बिलियन डॉलर हो गया, जो 2022 में 111.22 बिलियन डॉलर था।

झारखंड विधानसभा में हंगामा कर रहे भाजपा के दो विधायक सस्पेंड, विरोध में पार्टी का वॉकआउट

IANS | December 19, 2023 1:32 PM

रांची, 19 दिसंबर (आईएएनएस)। झारखंड विधानसभा के शीतकालीन सत्र के तीसरे दिन सदन में हंगामा कर रहे भाजपा के विधायक भानु प्रताप शाही और बिरंची नारायण को न सिर्फ मार्शल आउट कर दिया गया, बल्कि स्पीकर ने पूरे सत्र के लिए दोनों को निलंबित कर दिया।

84 सिख दंगा मामले में झारखंड हाईकोर्ट में सरकार का बयान, जल्द देंगे मुआवजा

IANS | December 19, 2023 12:59 PM

रांची, 19 दिसंबर (आईएएनएस)। वर्ष 1984 के सिख दंगे के प्रभावितों को मुआवजे और इससे संबंधित क्रिमिनल केस की मॉनिटरिंग के लिए दायर जनहित याचिका पर मंगलवार को झारखंड हाईकोर्ट में हुई सुनवाई के दौरान राज्य के गृह सचिव और डीजीपी वर्चुअल मोड में उपस्थित हुए।

योजनाओं के बारे में ठीक से जानकारी नहीं दी गई : राजस्थान में हार पर कांग्रेस की रिपोर्ट

IANS | December 19, 2023 12:41 PM

जयपुर, 19 दिसंबर (आईएएनएस) । राजस्थान में चुनावी हार के बाद प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने रेगिस्तानी राज्य में अपनी हार पर पार्टी कमान को प्रारंभिक रिपोर्ट पेश कर दी है।