प्रधानमंत्री मोदी की बुधवार को मध्य प्रदेश यात्रा, 'स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार' और 'राष्ट्रीय पोषण माह' अभियान का करेंगे शुभारंभ
नई दिल्ली, 16 सितंबर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को मध्य प्रदेश दौरे पर रहेंगे। इस दौरान दोपहर करीब 12 बजे धार में 'स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार' और 'आठवें राष्ट्रीय पोषण माह' अभियान का शुभारंभ करेंगे। इसके साथ ही वे कई अन्य योजनाओं का शिलान्यास और शुभारंभ भी करेंगे और उपस्थित जनसमूह को संबोधित करेंगे।