बंगाल चुनाव: टीएमसी का अभेद्य किला चांदीपुर, 2026 में भाजपा की सेंधमारी से बचना 'मुश्किल'

IANS | February 19, 2026 11:39 PM

कोलकाता, 19 फरवरी (आईएएनएस)। पूर्व मेदिनीपुर जिले के तमलुक उपखंड का चांदीपुर ब्लॉक-स्तरीय कस्बा पश्चिम बंगाल की सियासत की एक 'थ्रिलर फिल्म' बन चुका है। क्योंकि इस सीट से सिनेमाई पर्दे के सुपरस्टार विधायक सोहम चक्रवर्ती हैं।

20 फरवरी को क्यों मनाया जाता है 'विश्व सामाजिक न्याय दिवस', जानें क्या कहती है 2026 की थीम

IANS | February 19, 2026 11:38 PM

नई दिल्ली, 19 फरवरी (आईएएनएस)। समाज में एकजुटता, सद्भाव और अवसर की समानता को बढ़ावा देने के साथ गरीबी, बहिष्कार, बेरोजगारी और असमानता जैसी चुनौतियों से निपटने का वैश्विक आह्वान करता है 'विश्व सामाजिक न्याय दिवस'। संयुक्त राष्ट्र द्वारा शुरू किया गया यह दिवस हर साल 20 फरवरी को मनाया जाता है।

'यादव जी की लव स्टोरी' विवाद को लेकर सपा विधायक पंकज मलिक ने सेंसर बोर्ड पर उठाए सवाल

IANS | February 19, 2026 11:10 PM

लखनऊ, 19 फरवरी (आईएएनएस)। रोमांटिक-एक्शन फिल्म 'यादव जी की लव स्टोरी' को लेकर विवाद और तेज होता जा रहा है। इसी कड़ी में अब समाजवादी पार्टी के विधायक पंकज मलिक ने फिल्म को लेकर अपनी कड़ी नाराजगी जताई है। साथ ही मौजूदा सरकार और सेंसर बोर्ड की भूमिका पर भी गंभीर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने आईएएनएस से बातचीत करते हुए कहा कि देश और प्रदेश में इस तरह के विवाद जानबूझकर खड़े किए जा रहे हैं, ताकि समाज को जाति और धर्म के नाम पर आपस में लड़ाया जा सके।

पश्चिम बंगाल : खड़गपुर सदर में कोई पार्टी लगातार दो बार नहीं जीत पाई, 2011 से त्रिकोणीय मुकाबला जारी

IANS | February 19, 2026 11:08 PM

नई दिल्ली, 19 फरवरी (आईएएनएस)। खड़गपुर सदर पश्चिम बंगाल के पश्चिम मेदिनीपुर जिले में स्थित एक जनरल कैटेगरी का विधानसभा क्षेत्र है। यह मेदिनीपुर लोकसभा सीट के सात विधानसभा हिस्सों में से एक है।

बंगाल चुनाव 2026: ममता बनर्जी के लिए हर बार मुसीबत में मददगार बना भबानीपुर, इस बार कितने बदलेंगे राजनीतिक समीकरण?

IANS | February 19, 2026 10:02 PM

कोलकाता, 19 फरवरी (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के बीचोबीच बसा एक ऐसा विधानसभा क्षेत्र, जहां स्वतंत्रता सेनानियों से लेकर शिक्षाविदों और राजनीतिज्ञों का घर रहा, वहां 2026 की चुनावी लड़ाई पूरे राज्य में सबसे महत्वपूर्ण होगी। कोलकाता नगर निगम के 8 वार्डों को खुद में समेटने वाला यह विधानसभा क्षेत्र भबानीपुर है, जिसे भवानीपुर भी कहा जाता है।

बंगाल चुनाव 2026: जनवरी 2024 हिंसा के बाद बदला माहौल, संदेशखाली सीट पर सबकी नजरें

IANS | February 19, 2026 9:09 PM

कोलकाता, 19 फरवरी (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव की आहट तेज होती जा रही है और इसी के साथ कुछ सीटें राजनीतिक बहस के केंद्र में आ गई हैं। नॉर्थ 24 परगना जिले की संदेशखाली विधानसभा सीट ऐसी ही एक सीट है, जो अपने राजनीतिक इतिहास, सामाजिक संरचना और हालिया घटनाक्रमों की वजह से इस बार खास तौर पर सुर्खियों में है।

एआई समिट में मैक्रों का छलका भारत प्रेम, कैमरे पर बोले- 'मुझे आपके देश से प्यार'

IANS | February 19, 2026 7:41 PM

नई दिल्ली, 19 फरवरी (आईएएनएस)। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों भारत दौरे पर हैं। गुरुवार को इंडिया-एआई इम्पैक्ट समिट में हिस्सा लेने भारत मंडपम पहुंचे। उद्घाटन समारोह में शामिल हुए फिर इंडिया एआई इम्पैक्ट एक्सपो का दौरा भी किया। इस दौरान जैसे ही आईएएनएस का कैमरा देखा तपाक से पास आ बोले- आई लव योर कंट्री (मुझे आपके देश से प्यार है)।

अमीन सयानी: बैन के साथ शुरू हुआ रेडियो करियर, अपने दौर में आवाज की दुनिया के 'शहंशाह' ने अमिताभ बच्चन को भी कर दिया था रिजेक्ट

IANS | February 19, 2026 7:38 PM

नई दिल्ली, 19 फरवरी (आईएएनएस)। आवाज की दुनिया के दो दिन हिंदुस्तान में हमेशा के लिए अमर हो चुके हैं। जब भी गाने की बात होती है तो लता मंगेशकर का नाम लिए बगैर पूरी नहीं होती है। ठीक उसी तरह जब रेडियो के इतिहास और उस पर बोलने वालों के किस्से सुनाए जाते हैं तो वह बात अमीन सयानी का नाम लिए बगैर पूरी नहीं हो सकती है, क्योंकि भारतीयों की तीन पीढ़ियों के लिए रेडियो का मतलब एक ही नाम था और वो था अमीन सयानी। उस आवाज के सब दीवाने थे।

राफेल डील की आलोचना समझ से परे, इसमें भारतीय पुर्जे होंगे इस्तेमाल: मैक्रों (आईएएनएस एक्सक्लूसिव)

IANS | February 19, 2026 7:06 PM

नई दिल्ली, 19 फरवरी (आईएएनएस)। राफेल डील की आलोचना को फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने समझ से परे बताते हुए दावा किया कि इससे लाभ निश्चित तौर पर भारत को ही होगा। इंडिया-एआई इम्पैक्ट समिट में शिरकत कर रहे मैक्रों ने आईएएनएस के सवालों का जवाब देते हुए इस डील के फायदे गिनाए।

पीएम मोदी की बड़ी पहल, कानपुर में की भारत-फ्रांस एयरोनॉटिक्स स्किलिंग सेंटर की घोषणा

IANS | February 19, 2026 6:49 PM

नई दिल्ली, 19 फरवरी (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को कानपुर के राष्ट्रीय कौशल प्रशिक्षण संस्थान यानी नेशनल स्किल ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट (एनएसटीआई) में एयरोनॉटिक्स और डिफेंस सेक्टर में कौशल विकास के लिए एक राष्ट्रीय उत्कृष्टता केंद्र (एनसीओई) स्थापित करने की घोषणा की।