'युवाओं का सशक्तिकरण सरकार की प्राथमिकता', पीएम मोदी ने रोजगार मेले में सौंपे 51 हजार नियुक्ति पत्र
नई दिल्ली, 24 अक्टूबर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को 17वें रोजगार मेले में नवनियुक्त युवाओं को 51 हजार से अधिक नियुक्ति पत्र सौंपे। उन्होंने कहा कि युवाओं का सशक्तिकरण भाजपा और एनडीए सरकार की प्राथमिकता है।