बिहार चुनाव: औराई की सियासी जंग में बाढ़ और विकास बड़ा मुद्दा, समझें समीकरण
पटना, 24 अक्टूबर (आईएएनएस)। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले की औराई विधानसभा सीट की गिनती उन क्षेत्रों में होती है, जहां हर चुनाव में समीकरण बदलता है। यह विधानसभा एक सामान्य वर्ग की सीट है, जिसमें औराई और कटरा प्रखंड की 16 ग्राम पंचायतें शामिल हैं।