तवांग मैराथन 3.0 : बादलों के ऊपर दौड़, 6,200 से अधिक धावकों ने लिया हिस्सा

IANS | October 24, 2025 7:35 PM

तवांग, 24 अक्टूबर (आईएएनएस)। भव्य तवांग मठ और पूर्वी हिमालय की शांत, बादलों से ढकी घाटियों की मनमोहक पृष्ठभूमि के बीच शुक्रवार को पूरे जोश और उत्साह के साथ 'तवांग मैराथन 3.0' की शुरुआत हुई। समुद्र तल से लगभग 10 हजार फीट की ऊंचाई पर स्थित तवांग एक बार फिर से सहनशीलता, एकता और सांस्कृतिक गर्व का उत्सव बन गया।

विदेशी मुद्रा भंडार 4.5 अरब डॉलर बढ़कर 702 अरब डॉलर हुआ, गोल्ड रिजर्व भी 6 अरब डॉलर बढ़ा

IANS | October 24, 2025 7:11 PM

मुंबई, 24 अक्टूबर (आईएएनएस)। भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 17 अक्टूबर को समाप्त सप्ताह में 4.5 अरब डॉलर बढ़कर 702.3 अरब डॉलर हो गया। यह जानकारी भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) द्वारा शुक्रवार को जारी आंकड़ों में दी गई।

'ऑपरेशन सिंदूर' भारत की सैन्य शक्ति और राष्ट्रीय चरित्र का प्रतीक : रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

IANS | October 24, 2025 6:38 PM

नई दिल्ली, 24 अक्टूबर (आईएएनएस)। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को राजस्थान स्थित लोंगेवाला के अग्रिम इलाकों का दौरा किया। यहां रक्षा मंत्री ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को भारत की सैन्य शक्ति और राष्ट्रीय चरित्र का प्रतीक बताया। उन्होंने कहा कि यह केवल एक सैन्य अभियान नहीं, बल्कि राष्ट्र के साहस और संयम का प्रतीक है।

आंध्र प्रदेश के सीएम चंद्रबाबू नायडू ने अबू धाबी में बीएपीएस हिंदू मंदिर को शांति की वैश्विक विरासत बताया

IANS | October 24, 2025 6:09 PM

नई दिल्ली, 24 अक्टूबर (आईएएनएस)। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) की तीन दिवसीय यात्रा के दौरान अबू धाबी स्थित बोचासनवासी अक्षर पुरुषोत्तम स्वामीनारायण संस्था (बीएपीएस) हिंदू मंदिर का दौरा किया और इसे 'अपने जीवन के सबसे असाधारण अनुभवों' में से एक बताया।

मैं भारत को लेकर बहुत पॉजिटिव हूं : एयरबस के चेयरमैन रेने ओबरमैन

IANS | October 24, 2025 5:15 PM

नई दिल्ली, 24 अक्टूबर (आईएएनएस)। एयरबस के चेयरमैन रेने ओबरमैन ने शुक्रवार को कहा मैंने भारत में एक हफ्ता बिताया और मैं भारत में एक्सीलेंस, इंजीनियरिंग एक्सीलेंस और क्वालिटी के लेवल से पूरी तरह हैरान रह गया।

जीएसटी सुधार और फेस्टिव सीजन की शुरुआत से भारत में कंज्यूमर सेंटिमेंट में 1.4 प्रतिशत अंकों की बढ़त दर्ज

IANS | October 24, 2025 4:51 PM

नई दिल्ली, 24 अक्टूबर (आईएएनएस)। हाल ही हुए जीएसटी सुधारों और फेस्टिव सीजन की शुरुआत के कारण भारत में कंज्यूमर सेंटिमेंट में इस वर्ष अक्टूबर में 1.4 प्रतिशत अंकों की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

बिहार चुनाव : बोचाहा में दलित मतदाताओं पर टिकी नजरें, जातीय समीकरण और विकास भी चुनौतियां

IANS | October 24, 2025 4:40 PM

पटना, 24 अक्टूबर (आईएएनएस)। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले की बोचाहा विधानसभा सीट राजनीति में एक अलग पहचान रखती है। यह अनुसूचित जाति (एससी) के लिए आरक्षित है और मुजफ्फरपुर लोकसभा क्षेत्र के छह विधानसभा क्षेत्रों में से एक है। ग्रामीण स्वरूप वाला यह इलाका बिहार की दलित राजनीति, विरासत और सामाजिक समीकरणों की जटिल कहानी कहता है।

जामसांवली मंदिर: हनुमान की नाभि से निकलने वाला जल पीने से खत्म होती है भूत-प्रेत की बाधा!

IANS | October 24, 2025 4:39 PM

नई दिल्ली, 24 अक्टूबर (आईएएनएस)। देशभर में हनुमान जी के कई प्रसिद्ध मंदिर हैं, जो अपनी अलग-अलग मान्यताओं के लिए जाने जाते हैं। कहीं बालाजी सरकार के रूप में भगवान हनुमान बाधाओं को हरते हैं, तो कहीं भूत-प्रेतों से छुटकारा पाने के लिए भक्त दूर-दूर से आते हैं।

दिल्ली में छठ पूजा की तैयारियां जोरों पर, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कई घाटों का उद्घाटन किया

IANS | October 24, 2025 4:35 PM

नई दिल्ली, 24 अक्टूबर (आईएएनएस)। दिल्ली में आस्था के महापर्व छठ की तैयारी पूरे जोश और श्रद्धा के साथ जारी है। इसी क्रम में शुक्रवार को मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कई छठ घाटों का उद्घाटन किया। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का कहना है कि सरकार छठ की तैयारियों के लिए कोई कमी नहीं छोड़ रही है।

बिहार चुनाव : मीनापुर में जातीय समीकरण लिखेंगे नई 'कहानी', बाढ़, शिक्षा और बेरोजगारी प्रमुख मुद्दे

IANS | October 24, 2025 4:31 PM

पटना, 24 अक्टूबर (आईएएनएस)। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले की मीनापुर विधानसभा सीट उन इलाकों में गिनी जाती हैं, जहां गठबंधन, जातीय समीकरण और स्थानीय मुद्दे हर चुनाव में नई कहानी लिखते हैं। यह सामान्य श्रेणी की सीट है और वैशाली लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आती है।