आंध्र प्रदेश के कुरनूल में चलती बस में लगी आग, कई यात्रियों की मौत, मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने जताया शोक
कुरनूल, 24 अक्टूबर (आईएएनएस)। आंध्र प्रदेश के कुरनूल जिले में एक बस में आग लगने से कई लोगों की मौत हो गई है। यह हादसा कल्लूर मंडल में चिन्नाटेकुर के पास हैदराबाद-बेंगलुरू हाईवे पर हुआ। यह बस बेंगलुरु से हैदराबाद जा रही थी, तभी अचानक आग की लपटें उठने लगीं। कुछ देर में ही पूरी बस जलकर राख हो गई।