लखनऊ पुस्तक मेले में आकर्षण का केंद्र बनी 'पॉकेट गीता' और 'पीएम मोदी कटआउट बुक'
लखनऊ, 12 सितंबर (आईएएनएस)। लखनऊ के हज़रतगंज स्थित बलरामपुर गार्डन में चल रहे राष्ट्रीय पुस्तक मेले में इस साल गुजरात के अहमदाबाद से आए प्रकाशक अपूर्व शाह की दो अनोखी किताबें लोगों का ध्यान खींच रही हैं। इनमें एक है दुनिया की सबसे छोटी 'श्रीमद्भगवद् गीता' और दूसरी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन पर आधारित एक खास 'कटआउट बुक' है।