जीएसटी सुधारों से गाड़ियों की मांग बढ़ेगी, ऑटो सेक्टर से जुड़ी इंडस्ट्री को होगा फायदा
नई दिल्ली, 12 सितंबर (आईएएनएस)। जीएसटी सुधार से देश में गाड़ियों की मांग में इजाफा होगा। साथ ही ऑटो सेक्टर से जुड़ी इंडस्ट्री जैसे टायर, बैटरी, ग्लास, स्टील, प्लास्टिक और इलेक्ट्रॉनिक्स की इंडस्ट्री को भी फायदा होगा। यह जानकारी सरकार की ओर से दी गई।