जिस 'ब्लैक लेडी' की चाहत में कलम से जादूगरी दिखाते रहे अनजान साहब, बेटे ने उनकी वो मुराद की थी पूरी
नई दिल्ली, 12 सितंबर (आईएएनएस)। यह कहानी है कलम के जादूगर और मशहूर गीतकार लालजी पांडेय यानी 'अनजान' साहब की। एक जमाने में अनजान साहब वे हस्ती हुआ करते थे, जिन्होंने अपनी कलम से लिखे गीतों से सबको दीवाना बनाया। फिल्म इंडस्ट्री में ऐसा कोई नहीं था, जो उनके गानों से अंजान रहा हो। इतने मशहूर होने के बावजूद अनजान साहब को जिंदगी में जिसकी तलाश थी, वह थी 'ब्लैक लेडी'।