देश में एसआईआर की तैयारियों पर चुनाव आयोग की दो दिवसीय बैठक सम्पन्न
नई दिल्ली, 23 अक्टूबर (आईएएनएस)। बिहार में मतदाता सूची के सफल विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के बाद भारतीय निर्वाचन आयोग इसे राष्ट्रीय स्तर पर कराने की तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटा है। इसके लिए दिल्ली में दो दिनों तक मुख्य निर्वाचन अधिकारियों (सीईओ) के लिए खास सेशन रखा गया, जो गुरुवार को संपन्न हुआ।