वाइब्रेंट गुजरात : उदयपुर में दिखी गुजरात की कला, संस्कृति, व्यंजन और परंपरा की झलक
उदयपुर, 15 सितंबर (आईएएनएस) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत विजन’ के तहत 'वसुधैव कुटुंबकम' की भावना को आगे बढ़ाते हुए गुजरात और राजस्थान के बीच सांस्कृतिक आदान-प्रदान के उद्देश्य से उदयपुर के फील्ड क्लब परिसर में आयोजित वाइब्रेंट गुजरात कल्चरल प्रोग्राम 2025 में संस्कृतियों का अनूठा संगम देखने को मिला। गुजराती और मेवाड़ी संस्कृति के संगम से आनंद की ऐसी हिलोरे उठीं कि हर कोई मन की गहराई तक भीग सा गया।