खलनायकी के 'मदन चोपड़ा' : सिल्वर स्क्रीन पर एक्टिंग से उड़ान भरता 'पायलट', हर किरदार में दमदार

IANS | October 29, 2025 10:47 PM

नई दिल्ली, 29 अक्टूबर (आईएएनएस)। साल 1993, भारतीय सिनेमा का एक ऐसा मोड़ था, जब पारंपरिक नायक-खलनायक की परिभाषा हमेशा के लिए बदलने वाली थी। पर्दे पर एक युवा, जुनूनी नायक (शाहरुख खान) अपने ही दोस्त के पिता से बदला लेने की आग में जल रहा था। यह पिता कोई गली-मोहल्ले का गुंडा नहीं था, बल्कि एक सूट-बूट वाला, ताकतवर बिजनेसमैन, जिसकी आंखों में क्रूरता और चेहरे पर शालीनता का मुखौटा था। यह किरदार था मदन चोपड़ा का।

बिहार चुनाव 2025: घोसी सीट पर 38 साल तक रहा एक ही परिवार का राज, इस बार जदयू का मुकाबला वामदल से

IANS | October 29, 2025 10:07 PM

पटना, 29 अक्टूबर (आईएएनएस)। बिहार की राजनीतिक जमीन हमेशा से ही बड़ी उपजाऊ रही है। जहानाबाद जिले की घोसी विधानसभा सीट इसी राजनीति का एक शानदार मंच है। यह क्षेत्र भौगोलिक और सामाजिक रूप से भले ही पूरी तरह से ग्रामीण हो, लेकिन यहां की चुनावी लड़ाइयां अक्सर राज्य की सुर्खियों में रही हैं।

बिहार चुनाव 2025: पूर्व मंत्रियों का गढ़ रहा है मखदुमपुर सीट, राजद की पकड़ मजबूत

IANS | October 29, 2025 9:52 PM

पटना, 29 अक्टूबर (आईएएनएस)। बिहार के मगध क्षेत्र में जहानाबाद जिले की मखदुमपुर का नाम सुनते ही भले ही किसी मुस्लिम बहुल इलाके की तस्वीर बनती हो, लेकिन हकीकत में यह कस्बा कई विरोधाभासों को अपने भीतर समेटे हुए है। जब हम मखदुमपुर की बात करते हैं, तो 2020 के विधानसभा चुनाव का वो नतीजा याद आता है, जिसने राजद को इस अनुसूचित जाति (एससी) सीट पर फिर से जीत का परचम लहराने का मौका दिया।

गुजरात: जामनगर के गवर्नमेंट डेंटल कॉलेज एंड हॉस्पिटल ने लगातार दूसरे साल जीता राष्ट्रीय पुरस्कार

IANS | October 29, 2025 9:31 PM

जामनगर, 29 अक्‍टूबर (आईएएनएस)। गुजरात के गवर्नमेंट डेंटल कॉलेज एंड हॉस्पिटल, जामनगर ने डेंटल केयर और ओरल हेल्थ के मामले में बड़ी उपलब्धि हासिल की है। इस डेंटल कॉलेज को डेंटल हेल्थ और तंबाकू सेवन से होने वाले नुकसान के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए इस वर्ष सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले डेंटल कॉलेज का राष्ट्रीय पुरस्कार मिला है। यह लगातार दूसरा वर्ष है जब इस डेंटल कॉलेज को स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने पुरस्कार प्रदान किया है।

बिहार चुनाव 2025: रामगढ़ सीट पर राजद और भाजपा का मुकाबला फिफ्टी-फिफ्टी, इस बार किसकी बारी?

IANS | October 29, 2025 9:27 PM

नई दिल्ली, 29 अक्टूबर (आईएएनएस)। बिहार में रामगढ़ विधानसभा सीट कैमूर जिले के अंतर्गत आती है। इस सीट की खास बात यह है कि पिछले चार चुनाव से यहां पर कभी राजद के उम्मीदवार ने लालटेन जलाई तो कभी भाजपा के उम्मीदवार ने कमल खिलाने का काम किया।

शशि थरूर को करण जौहर और मलाइका अरोड़ा से है ये शिकायत

IANS | October 29, 2025 9:02 PM

मुंबई, 29 अक्टूबर (आईएएनएस)। कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने करण जौहर और मलाइका अरोड़ा का एक वीडियो शेयर करते हुए एक शिकायत की है। उनकी यह पोस्ट सोशल मीडिया पर छाई हुई है।

छत्तीसगढ़: बिलासपुर में उज्ज्वला योजना 3.0 का आगाज, 13,761 गरीब परिवारों को मिलेगा फ्री गैस सिलेंडर

IANS | October 29, 2025 8:03 PM

बिलासपुर, 29 अक्टूबर (आईएएनएस)। छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत अब जिले में इसका नया चरण उज्ज्वला योजना 3.0 शुरू किया जा रहा है। इस चरण में बिलासपुर जिले के 13,761 गरीब परिवारों को फ्री गैस सिलेंडर का लाभ मिलेगा। जिले में इस योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए मंथन सभागार में बैठक आयोजित की गई, जिसमें गैस एजेंसी संचालकों को दिशा-निर्देश जारी किए गए।

भारत की ऐतिहासिक उपलब्धि! कुल बिजली उत्पादन क्षमता में ग्रीन एनर्जी की हिस्सेदारी बढ़कर 51 प्रतिशत हुई

IANS | October 29, 2025 7:57 PM

नई दिल्ली, 29 अक्टूबर (आईएएनएस)। भारत ने ग्रीन एनर्जी में ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है और कुल बिजली उत्पादन में ग्रीन एनर्जी की हिस्सेदारी बढ़कर 51 प्रतिशत हो गई है, इसमें रिन्यूएबल, हाइड्रो और न्यूक्लियर प्लांट से पैदा होने वाली बिजली शामिल है। यह जानकारी विद्युत मंत्रालय की ओर से बुधवार को दी गई।

नवादा विधानसभा: बिहार की एक ऐसी सीट, जहां जनता ने अक्सर बदलाव को दी तवज्जो

IANS | October 29, 2025 7:33 PM

पटना, 29 अक्टूबर (आईएएनएस)। नवादा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र बिहार के 243 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में से एक है। यह नवादा लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र का एक हिस्सा है। नवादा प्रकृति की गोद में बसा हुआ है। यह खुरी नदी के दोनों किनारों पर स्थित है, जो झारखंड की सीमा से लगता है।

बीएपीएस के 'मिशन राजीपो' के तहत 40,000 छात्रों ने संस्कृत को संस्कार में बदला

IANS | October 29, 2025 7:00 PM

नई दिल्ली, 29 अक्टूबर (आईएएनएस)। आज के युग में जहां डिजिटल तकनीक मन की शांति को छीन लेती है, वहां बीएपीएस स्वामीनारायण संस्था का ‘मिशन राजीपो’ एक ऐसा प्रकाश-पथ बनकर उभरा है, जहां आध्यात्मिक शिक्षा और चरित्र-निर्माण साथ-साथ चलते हैं।