महाकुंभ 2025 : वैश्विक पटल पर भीड़ प्रबंधन का उत्कृष्ट मॉडल

IANS | March 1, 2025 5:49 PM

प्रयागराज, 1 मार्च (आईएएनएस)। प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ ने न केवल सनातन धर्म की आध्यात्मिक महिमा को प्रदर्शित किया, बल्कि भीड़ प्रबंधन के क्षेत्र में एक नया कीर्तिमान भी स्थापित किया। इस मेले में औसतन प्रतिदिन 1.5 से 1.75 करोड़ श्रद्धालुओं ने संगम में स्नान किया और बिना किसी अवरोध के अपने गंतव्य को लौटे।

शेयर बाजार में गिरावट निवेशकों के लिए खरीदारी का अच्छा मौका: एक्सपर्ट

IANS | March 1, 2025 3:54 PM

मुंबई, 1 मार्च (आईएएनएस)। शेयर बाजार में लेहमन ब्रदर्स, डिमोनेटाइजेशन और कोविड के समय आई गिरावट में एक बात सामान्य थी कि यह सभी खरीदारी के अच्छे मौके थे। इस कारण मौजूदा शेयर बाजार की गिरावट को निवेशकों को एक मौके के रूप में देखना चाहिए। यह बयान जानकारों ने शनिवार को दिया।

आरएसएस में किसी की जाति नहीं पूछी जाती : नरेंद्र कुमार

IANS | March 1, 2025 3:51 PM

लखनऊ, 1 मार्च (आईएएनएस)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के अखिल भारतीय सह प्रचार प्रमुख नरेंद्र कुमार ने शनिवार को श्री गुरु वशिष्ठ न्यास द्वारा आयोजित विचार महाकुंभ 'राम परिषद' के प्रथम वैचारिक सत्र में 'भारत निर्माण यात्रा के 100 वर्ष' विषय पर बोलते हुए कहा कि संघ को जानने के लिए संघ से जुड़ना जरूरी है और इसके लिए जाति की कोई बाध्यता नहीं है।

बीएपीएस अबू धाबी मंदिर एक आध्यात्मिक चमत्कार : चिरंजीवी

चिरंजीवी | March 1, 2025 2:49 PM

अबू धाबी, 1 मार्च (आईएएनएस)। भारत के दिग्गज तेलुगु अभिनेता, राजनीतिज्ञ और समाजसेवी चिरंजीवी कोनिडेला ने अबू धाबी मंदिर में अपना अनुभव साझा किया। 2006 में पद्म भूषण और 2024 में पद्म विभूषण से सम्मानित भारतीय सिनेमा के दिग्गज चिरंजीवी ने बीएपीएस अबू धाबी मंदिर को आध्यात्मिक चमत्कार बताया है।

दुनिया के लिए नई फैक्ट्री और इनोवेशन की भूमि के रूप में उभर रहा भारत: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

IANS | March 1, 2025 2:44 PM

नई दिल्ली, 1 मार्च (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को कहा कि भारत दुनिया की नई फैक्ट्री और अनंत इनोवेशन की भूमि के रूप में उभर रहा है।

पीएम मोदी 1 मार्च से तीन दिवसीय गुजरात दौरे पर, राष्ट्रीय वन्यजीव बोर्ड की बैठक की करेंगे अध्यक्षता

IANS | March 1, 2025 8:57 AM

नई दिल्ली, 1 मार्च (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार से तीन दिवसीय गुजरात दौरे पर रहेंगे। अपने दौरे के दौरान पीएम मोदी सोमनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन के लिए भी जाएंगे।

देहरादून: हिमस्खलन में फंसे श्रमिकों को बचाने के लिए सीएम धामी ने संभाला मोर्चा, शनिवार को ग्राउंड जीरो पर जाएंगे

IANS | February 28, 2025 11:43 PM

देहरादून, 28 फरवरी (आईएएनएस)। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने माणा के पास हिमस्खलन में फंसे श्रमिकों को सुरक्षित निकालने के लिए राज्य सरकार के समग्र राहत और बचाव अभियान की समीक्षा की। सीएम धामी ने सभी संबंधित एजेंसियों को युद्ध स्तर पर अभियान चलाने का निर्देश दिया है। शुक्रवार शाम करीब 8.5 बजे मुख्यमंत्री फिर से यूएसडीएमए स्थित राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र पहुंचे, जहां उन्होंने माणा के पास हुए हिमस्खलन के बाद राहत कार्यों की स्थिति का जायजा लिया।

'जहान-ए-खुसरो' के आयोजन में हिंदुस्तान की माटी की खुशबू : पीएम मोदी

IANS | February 28, 2025 9:24 PM

नई दिल्ली, 28 फरवरी (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को दिल्ली स्थित सुंदर नर्सरी में सूफी संगीत समारोह 'जहान-ए-खुसरो' के रजत जयंती कार्यक्रम का उद्घाटन किया।

सीएजी रिपोर्ट : झारखंड में कोविड काल में जब तड़प रहे थे मरीज, तब एक्सपायर हो गए हजारों रेमडेसिविर इंजेक्शन

IANS | February 28, 2025 8:40 PM

रांची, 28 फरवरी (आईएएनएस)। कंट्रोलर एंड ऑडिटर जनरल (सीएजी) की ताजा रिपोर्ट से झारखंड में स्वास्थ्य की आधारभूत संरचनाओं और सेवाओं की बदहाल तस्वीर सामने आई है। झारखंड की महालेखाकार इंदु अग्रवाल ने शुक्रवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में वर्ष 2016 से 2022 के बीच राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं और संरचनाओं पर की गई ऑडिट की विस्तृत जानकारी दी।

महाकुंभ के पुण्य स्नान से वंचित प्रदेश की जनता को भी मिला त्रिवेणी के पवित्र जल से स्नान का अवसर

IANS | February 28, 2025 8:24 PM

प्रयागराज, 28 फरवरी (आईएएनएस)। प्रयागराज महाकुंभ में इतिहास रचते हुए 66 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने संगम में पुण्य की डुबकी लगाई। इस पुण्य त्रिवेणी के जल की डुबकी से कोई छूट न जाए, सभी की आस्था और धार्मिक भावनाओं का सम्मान करते हुए योगी सरकार प्रदेश में किसी वजह से महाकुंभ न पहुंच सके लोगों के लिए भी त्रिवेणी के जल से पुण्य स्नान का नायाब अवसर दे रही है। योगी सरकार के निर्देश पर अग्नि शमन एवं आपात सेवा विभाग ने इसकी जिम्मेदारी संभाली है।